{"_id":"5cca076fbdec22070518bf0f","slug":"worried-over-the-cold-weather-of-shimla-and-mussoorie-in-electoral-atmosphere","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी माहौल में 'शिमला-मसूरी' की ठंड बनी नेताओं के लिए चिंता का सबब ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चुनावी माहौल में 'शिमला-मसूरी' की ठंड बनी नेताओं के लिए चिंता का सबब
Thu, 02 May 2019 02:24 AM IST
Jitendra Bhardwaj
जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली
Published by: Jitendra Bhardwaj
Updated Thu, 02 May 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
दिल्ली में लोकसभा चुनाव के मतदान की तिथि जैसे-जैसे करीब आ रही है, वैसे ही नेताओं की धड़कने भी बढ़ने लगी हैं। 44 डिग्री पर पहुंचा तापमान तो पहले ही नेताओं का पसीना निकाल रहा है, लेकिन इस बार के चुनावी माहौल में 'शिमला-मसूरी' की ठंड भी नेताओं की गर्मी बढ़ा रही है। दिल्ली के कई लोकसभा प्रत्याशियों के लिए 'शिमला-मसूरी' की ठंड चिंता का सबब बन गई है। वो इसलिए कि दिल्ली में 12 मई को मतदान है और उस दिन रविवार पड़ता है।
देखने में आया है कि वीकएंड पर यानी शुक्रवार को दिल्ली के पॉश एवं दूसरे इलाकों के लोग शिमला-मसूरी या फिर हरिद्वार के लिए निकल पड़ते हैं। पारा जिस तरह ऊपर जा रहा है, उसके चलते बहुत से लोग वीकएंड पर पहाड़ों का रुख करने की तैयारी कर रहे हैं। चांदनी चौक सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. हर्षवर्धन तो अपने डोर टू डोर कैंपेन के दौरान मतदाताओं से अपील कर रहे हैं कि इस बार वे 'शिमला-मसूरी' न जाएं। 12 मई को वोट डालने के बाद ही दिल्ली से बाहर जाएं।
बता दें कि दिल्ली में गर्मी बढ़ने के कारण बहुत से लोग वीकएंड पर पहाड़ों की ओर निकल पड़ते हैं। ऐसा नहीं है कि यह पहली बार देखने को मिला है। हर साल गर्मी के मौसम में खासतौर से मई-जून में लोग शिमला, मसूरी, नैनीताल या हरिद्वार ऋषिकेश जाते हैं। चूंकि इस बार लोकसभा चुनाव की वोटिंग रविवार को होगी, इसलिए उम्मीदवारों के लिए यह चिंता का कारण बन गया है। दक्षिणी दिल्ली, चांदनी चौक, पश्चिम दिल्ली और नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में विभिन्न पार्टियों के उम्मीदवार चुनाव प्रचार के दौरान वोटरों से अपील कर रहे हैं कि वे अगले वीकएंड पर कहीं बाहर न जाएं।
विज्ञापन
खासतौर पर, ग्रीन पार्क, वसंत कुंज, मालवीय नगर, खान मार्केट, डिफेंस कालोनी, साकेत, महिपालपुर, हौजखास, जनकपुरी, वसंत विहार, मॉडल टाउन, अशोक विहार, मियांवाली नगर, पश्चिम विहार, शालीमार बाग, केशवपुरम, मुखर्जी नगर, सिविल लाइन, प्रशांत विहार, विकासपुरी, राजा गार्डन और सुभाष नगर सहित दिल्ली के कई अन्य दर्जनों इलाके ऐसे हैं, जहां से वीकएंड पर लोगों का बाहर आना-जाना होता है।
वोट मांगने से पहले कहते हैं उम्मीदवार, प्लीज आप 12 मई को बाहर नहीं जाना...
चांदनी चौक सीट से भाजपा उम्मीदवार डॉ. हर्षवर्धन रोजाना पांच-छह घंटे पैदल चलते हैं। सुबह छह बजे पार्कों में और उसके बाद डोर-टू-डोर कार्यक्रम के तहत वे लोगों से मिलते हैं। पदयात्रा के दौरान डॉ. हर्षवर्धन वोटरों से कहते हैं कि आप इस बार 11 व 12 मई को शिमला-मसूरी न जाएं। लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है, पहले वोट डालें और उसके बाद कहीं भी घूमें। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भी कह दिया कि वे लोगों के घर-घर जाकर अपील करें कि इस वीकएंड पर उन्हें दिल्ली में ही रहना है। इसी तरह आप प्रत्याशी पंकज गुप्ता ने भी वोटरों से कहा है कि वे मतदान में अवश्य भाग लें।
भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा भी इस बात से वाकिफ हैं कि दिल्ली वाले वीकएंड पर घूमने के लिए चले जाते हैं। वे भी लोगों से अपील कर रहे हैं कि 12 मई को उन्हें दिल्ली से बाहर नहीं जाना है, मतदान करना है। कांग्रेस प्रत्याशी विजेंद्र सिंह और भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर ने भी अपने चुनाव प्रचार के दौरान वोटरों से अपील की है कि इस बार दिल्ली में मतदान के सभी रिकॉर्ड तोड दें। विजेंद्र ने कई पॉश इलाकों में लोगों से आग्रह किया है कि वे 11-12 मई को दिल्ली में ही रहें।अगर उन्होंने कहीं की बुकिंग भी करा रखी है तो उसे आगे के लिए बढ़ा दें, क्योंकि मतदान सबसे जरुरी है।