{"_id":"623982aedc41ff0ded1694f4","slug":"world-water-day-2022-people-said-on-social-media-save-water-for-a-better-future","type":"story","status":"publish","title_hn":"World Water Day 2022: बेहतर भविष्य के लिए पानी बचाने का आह्वान, सीएम योगी व केंद्रीय मंत्रियों ने दिया अहम संदेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
World Water Day 2022: बेहतर भविष्य के लिए पानी बचाने का आह्वान, सीएम योगी व केंद्रीय मंत्रियों ने दिया अहम संदेश
Tue, 22 Mar 2022 01:32 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 22 Mar 2022 01:32 PM IST
सार
1992 में ब्राजील के रियो डि जेनेरियो में आयोजित यूनाइटेड नेशंस कॉन्फ्रेंस ऑन एनवायरमेंट एंड डेवलपमेंट (UNCED) में विश्व जल दिवस को मनाने का प्रस्ताव पारित किया गया था।
विज्ञापन
विश्व जल दिवस 2022
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जल की कमी का संकट न केवल भारत बल्कि दुनिया के लगभग सभी देशों की एक विकट समस्या बन चुका है। ऐसे में लोगों को जल का महत्व बताने और कैसे अलग-अलग तरीकों से इसे संरक्षित किया जा सकता है, इसके लिए विश्व जल दिवस मनाया जाता है। हर साल विश्व जल दिवस के मौके पर कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होता है। भाषण, कविताओं और कहानियों के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण और इसका महत्व समझाने की कोशिश की जाती है। कई तरह की तस्वीरें और पोस्टर शेयर किए जाते हैं, जिनका उद्देश्य लोगों को पानी की जरूरत समझाना होता है।
विज्ञापन
विश्व जल दिवस का इतिहास
दुनिया को पानी की जरूरत से अवगत कराने के मकसद से संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व जल दिवस मनाने की शुरुआत की गई थी। साल 1992 में ब्राजील के रियो डि जेनेरियो में आयोजित यूनाइटेड नेशंस कॉन्फ्रेंस ऑन एनवायरमेंट एंड डेवलपमेंट (UNCED) में विश्व जल दिवस को मनाने का प्रस्ताव पारित किया गया था। विश्व जल दिवस पर भारत में भी लोग जागरुकता पैदा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर जहां लोग विश्व जल दिवस पर बधाई दे रहें हैं, वहीं लोगों से इसके संरक्षण की अपील भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
जल की हर बूंद जीवनदान : योगी आदित्यनाथ
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया ऐप कू पर लिखा कि आप सभी को 'विश्व जल दिवस' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! आइए, इस अवसर पर जल संरक्षण-संवर्धन व पौधरोपण हेतु संकल्पित हों और इसके प्रति लोगों को जागरूक करें। जल की हर बूंद जीवनदान है।
विज्ञापन
आने वाली पीढ़ियों के लिए पानी बचाएं : प्रहलाद जोशी
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने देश के पहले बहुभाषी माइक्रो-ब्लॉगिंग मंच कू ऐप पर लिखा कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए पानी बचाएं। विश्व जल दिवस पर, आइए हम दुनिया में पानी की कमी के बारे में जागरूकता बढ़ाएं और पानी की एक-एक बूंद की बर्बादी को रोकने का संकल्प लें।
जल बचाओ, जीवन बचाओ : ग्रामीण विकास मंत्रालय
ग्रामीण विकास मंत्रालय ने सोशल मीडिया ऐप कू पर लिखा कि इस WorldWaterDay पर आइए 'पानी' के संरक्षण का संकल्प लें और पानी से संबंधित समस्याओं से पीड़ित लोगों के लिए एक अंतर बनाएं। जल बचाओ, जीवन बचाओ।
जल जीवन मिशन में शामिल हों : रिजिजू
केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने देसी सोशल मीडिया मंच कू पर लिखा कि विश्व जल दिवस के अवसर पर आइये, कीमती पानी की एक-एक बूंद को बचाने का संकल्प लें। और हमारे नागरिकों के लिए जल संरक्षण और स्वच्छ पेयजल तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए जल जीवन मिशन में शामिल हों।
जल बिन जीवन नहीं : प्रेमा खांडू
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू ने मेड इन इंडिया ऐप कू पर लिखा कि इस पृथ्वी पर जीवन जल के बिना जीवित नहीं रह सकता। इसलिए पानी सबसे कीमती संसाधन है जो हमारी भलाई के लिए महत्वपूर्ण है। आज #विश्व जल दिवस के अवसर पर आइये हम सब मिलकर जल के संरक्षण और संरक्षण का संकल्प लें। जीवन बचाने के लिए पानी बचाएं।
बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू ऐप पर लिखा कि आइए WorldWaterDay पर आने वाली पीढ़ी के लिए पानी की एक-एक बूंद बचाने का संकल्प लें। बेहतर भविष्य के लिए पानी बचाएं।