फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   World Sustainable Development Summit: PM Modi to deliver inaugural address at TERIs program tomorrow

विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन: टेरी के कार्यक्रम में कल उद्घाटन भाषण देंगे पीएम मोदी

Tue, 15 Feb 2022 02:52 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 15 Feb 2022 02:52 PM IST
सार

 इस शिखर सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन, सतत उत्पादन, ऊर्जा संक्रमण, वैश्विक साझा और संसाधन सुरक्षा सहित कई मुद्दों पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
World Sustainable Development Summit: PM Modi to deliver inaugural address at TERIs program tomorrow
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी को शाम 6 बजे 'द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट' (टीईआरआई/टेरी) के विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन में वीडियो संदेश के माध्यम से उद्घाटन भाषण देंगे। यह सालाना सम्मेलन तीन दिन चलेगा। 

विज्ञापन


'विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन' TERI का सालाना प्रमुख कार्यक्रम है। इस वर्ष के शिखर सम्मेलन का विषय 'टूवर्ड्स ए रेजीलियंट प्लैनेटः एनश्योरिंग ए सस्टेनेबल एंड इक्वीटेबल फ्यूचर' (परिस्थिति अनुकूल ग्रह की ओरः सतत और समतावादी भविष्य को सुनिश्चित करना) है। इस शिखर सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन, सतत उत्पादन, ऊर्जा संक्रमण, वैश्विक साझा और संसाधन सुरक्षा सहित कई मुद्दों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन


बुधवार से शुरू होने वाले तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन में डोमिनिकन गणराज्य के राष्ट्रपति लुइस अबिनादर, गुयाना के सहकारी गणराज्य के अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद इरफान अली, संयुक्त राष्ट्र की उप महासचिव अमीना जे मोहम्मद आदि शामिल होंगे। विभिन्न अंतर सरकारी संगठन, एक दर्जन से अधिक देशों के मंत्री/ दूत और 120 से अधिक देशों के प्रतिनिधि भी इसमें शिरकत करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed