फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   World's Largest Museum, Delhi's Yuge Yugeen Bharat, To Have 950 Rooms

Yuge Yugeen Bharat: दिल्ली में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा संग्रहालय, 900 से ज्यादा कमरें होंगे; जानें खासियतें

Fri, 28 Jul 2023 08:46 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 28 Jul 2023 08:46 AM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी ने 26 जुलाई को युगे-युगीन भारत राष्ट्रीय संग्रहालय की घोषणा की थी। इसका वर्चुअल वॉक थ्रू लॉन्च किया गया है, जिससे डिजिटल माध्यम से प्रोजेक्ट पूरे होने के बाद गैलरी और उद्यान कैसे दिखेंगे इसका पता चलता है।

विज्ञापन
World's Largest Museum, Delhi's Yuge Yugeen Bharat, To Have 950 Rooms
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

भारत में बहुत जल्द दुनिया का सबसे बड़ा संग्रहालय बनने वाला है। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के अनुसार, युगे युगीन भारत राष्ट्रीय संग्रहालय को देश की राजधानी दिल्ली के नॉर्थ और साउथ ब्लॉक में बनाया जाएगा। अगर इस संग्रहालय की खासियत के बारे में बात करें तो आठ विषय गत खंड होंगे जो भारत का 5 हजार साल पुराना इतिहास बताएंगे। इतना ही नहीं, इसमें 9 सौ अधिक कमरे भी होंगे। 

विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि युगे युगीन भारत राष्ट्रीय संग्रहालय 1.17 लाख वर्गमीटर में फैला होगा। इस तीन मंजिला संग्रहालय में 950 कमरे होंगे। इसके अलावा एक बेसमेंट होगा।

विज्ञापन


26 जुलाई को की थी घोषणा

गौरतलब है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 जुलाई को दिल्ली के प्रगति मैदान में अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-सम्मेलन केंद्र (आईईसीसी) परिसर राष्ट्र को समर्पित किया था। इसी दौरान युगे-युगीन भारत राष्ट्रीय संग्रहालय की घोषणा की थी। फिलहाल, यह नहीं बताया गया है कि यह संग्रहालय कब तक बनकर तैयार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

संग्रहालय का वर्चुअल वॉक थ्रू लॉन्च

अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर 18 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान में इस संग्रहालय का वर्चुअल वॉक थ्रू लॉन्च किया था। ये डिजिटल माध्यम से प्रोजेक्ट पूरे होने के बाद गैलरी और उद्यान कैसे दिखेंगे इसका पता चलता है। 

जान सकेंगे इतिहास 

इस वॉक-थ्रू में भारत की प्राचीन नगर नियोजन प्रणाली (टाउन प्लानिंग सिस्टम), वेद, उपनिषद, प्राचीन चिकित्सा ज्ञान (एन्शियंट मेडिकल नॉलेज), मौर्य से गुप्त साम्राज्य, विजयनगर साम्राज्य, मुगल साम्राज्य, औपनिवेशिक शासन (जब डच, ब्रिटिश, पुर्तगाली और अन्य लोग भारत आए थे) और कई अन्य राजवंशों के शासन का जिक्र किया गया था।

1955 में बना था राष्ट्रीय संग्रहालय  

एक वरिष्ठ अधिकारी ने पहले कहा था कि जनपथ स्थित राष्ट्रीय संग्रहालय की कलाकृतियों और अन्य संग्रह को अब इसी संग्रहालय में रखा जाएगा। केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने बताया कि मौजूदा राष्ट्रीय संग्रहालय को कर्तव्य पथ का ही एक उप भवन बना दिया जाएगा।

साउथ ब्लॉक में विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय हैं, जबकि नॉर्थ ब्लॉक में वित्त और गृह मंत्रालय हैं। वर्तमान, राष्ट्रीय संग्रहालय भवन की नींव 12 मई, 1955 को प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा रखी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed