फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   world's cheapest rail service is in India Find out how much lower train fares are compared to Pakistan china

Railway:दुनिया में सबसे सस्ती रेल सेवा भारत में! जानें पाकिस्तान-बांग्लादेश और चीन से कितना कम है ट्रेन किराया

Thu, 18 Dec 2025 08:10 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 18 Dec 2025 08:10 PM IST
विज्ञापन
world's cheapest rail service is in India Find out how much lower train fares are compared to Pakistan china
रेलवे

भारतीय रेलवे को देश की लाइफ लाइन कहा जाता है। सुरक्षित और किफायती सफर की बात आती है, तो लोग रेल यात्रा को ही प्राथमिकता देते हैं। आज भी पूरी दुनिया में सबसे सस्ती रेल सेवा भारत में ही है। विकसित देशों की तुलना में भारत में रेलवे सेवा की फीस 5 से 10 फीसदी तक ही लगती है। भारत न सिर्फ एशिया, बल्कि दुनिया में सबसे सस्ती रेलवे सर्विस उपलब्ध कराने वाला देश है।

विज्ञापन


लोकसभा में एक प्रशन के जवाब देते हुए रेल मंत्री ने कहा, आम लोगों को सस्ती सर्विस देने के लिए रेलवे 60 हजार करोड़ रुपये की सब्सिडी देता है। पिछले साल रेलवे ने यह पैसा सीधे तौर पर यात्रियों को दी है। यही कारण है कि रेलवे को यात्रियों से होने वाली आय बेहद कम है। जो दुनिया के अन्य देशों के रेलवे की कमाई की तुलना में 10 फीसदी ही रहती है। 
विज्ञापन


भारत में किलोमीटर की दूरी वाली सामान्य रेलवे टिकट 121 रुपये में मिल जाती है। विश्व बैंक ने साल 2012 में जारी अपनी रिपोर्ट में भी जानकारी दी थी कि रेलवे अपने यात्रियों से प्रति किलोमीटर  के हिसाब से महज 1 सेंट का मुनाफा ही कमाती है। यह वैश्विक स्तर के 9.4 सेंट से काफी कम है। साल 2025 में रेलवे का किराया बढ़ाए जाने के बावजूद नॉन एसी में 1 पैसे प्रति किलोमीटर और एसी में 2 पैसे प्रति किलोमीटर का ही फायदा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे की ओर से संसद में दी गई जानकारी के अनुसार, देश में ट्रेन यात्रियों से रेलवे को मुनाफे की बजाय नुकसान होता है। साल 2025 के आंकड़ों के अनुसार, यहां किराए से यात्रियों पर आने वाली लागत का महज 54 फीसदी ही वसूल होता है। इसका मतलब है कि रेलवे प्रति यात्री 100 रुपये खर्च करती है और उसे महज 54 रुपये की ही कमाई होती है। इस खर्चे की बाकी भरपाई सब्सिडी से की जाती है। पिछले साल भी सरकार ने रेलवे को 60 हजार करोड़ की सब्सिडी दी है, जबकि 2023-24 में 60,466 करोड़ की सब्सिडी दी गई थी।


जबकि भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में रेलवे का औसत किराया 0.11 डॉलर से 38.50 डॉलर तक है। लाहौर से रावलपिंडी तक 350 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए करीब 400 रुपये किराया देना पड़ता है। इसके अलावा बांग्लादेश में 350 किलोमीटर तक का सफर ट्रेन से करना हो तो आपको करीब 323 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। चीन में इतनी ही दूरी के सफर के लिए आपको 500 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed