फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   world refugee day 2021 here you know the significance history and theme of the day

World Refugee Day 2021: आठ करोड़ से ज्यादा लोग जबरन किए गए विस्थापित, जानें इस दिन का इतिहास और महत्व

Sun, 20 Jun 2021 10:27 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 20 Jun 2021 10:27 AM IST
सार

20 जून के दिन दुनियाभर में वर्ल्ड रिफ्यूजी डे मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थियों के साहस को सम्मानित करने के लिए इस दिन को मनाता है।

विज्ञापन
world refugee day 2021 here you know the significance history and theme of the day
रोहिंग्या शरणार्थी

विस्तार

दुनियाभर में शरणार्थियों के साहस और शक्ति को सम्मानित करने के लिए हर साल 20 जून को वर्ल्ड रिफ्यूजी डे मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र इस दिन को उन शरणार्थियों को सम्मानित करने के लिए मनाता है, जिन्हें उनके घरों से बाहर रहने के लिए मजबूर किया गया। 

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र की ओर से ये दिन इसलिए मनाया जाता है ताकि नए देशों में शरणार्थियों के लिए समझ और सहानुभूति का निर्माण किया जा सके। शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2020 के अंत तक 8.24 करोड़ लोग जबरन विस्थापित किए गए। 
विज्ञापन


इन लोगों के विस्थापन के पीछे उत्पीड़न, संघर्ष, हिंसा, मानवाधिकारों का उल्लंघन या सार्वजनिक व्यवस्थाओं को गंभीर रूप से परेशान करने वाली घटनाएं शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त की एक रिपोर्ट के मुताबिक मौजूदा समय में तुर्की में 36 लाख लोग रिफ्यूजी हैं, इसके बाद कोलंबिया में 18 लाख लोग रिफ्यूजी के तौर पर रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ल्ड रिफ्यूजी डे का इतिहास
सबसे पहले वर्ल्ड रिफ्यूजी डे 20 जून, 2001 के दिन मनाया गया था। 1951 के रिफ्यूजी समझौते की 50वीं वर्षगांठ पर इस दिन का जश्न मनाया गया था। 

वर्ल्ड रिफ्यूजी डे का महत्व
विश्व शरणार्थी दिवस इसलिए मनाया जाता है ताकि इन लोगों को विश्व में पहचान मिल सके और इनकी मदद के लिए राजनैतिक इच्छा जाग सके, ताकि ये लोग दूसरे देशों में जाकर खुद के जीवन को दोबारा बना सके। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने आधिकारिक तौर पर 20 जून को वर्ल्ड रिफ्यूजी डे के तौर पर चिन्हित किया। 

इस साल रिफ्यूजी डे का थीम

इस साल विश्व शरणार्थी दिवस का थीम 'टूगैदर वी हील, लर्न एंड शाइन' (साथ में स्वस्थ रहना, सीखना और चमकना) है। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि कोरोना महामारी ने हमें सिखा दिया है कि साथ रहकर ही हम कोई भी लड़ाई जीत सकते हैं। यूएनएचआरसी के आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया में हर मिनट औसतन 20 लोग हिंसा, युद्ध, आतंकवाद और प्राकृतिक आपदाओं और अन्य कारणों से घर-बार छोड़कर भागने को मजबूर हो जाते हैं। 

देश में कम नहीं शरणार्थी की समस्याएं
यूएनएचआरसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में कुल तीन लाख शरणार्थी रहते हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा में रोहिंग्या मुसलमान हैं। बता दें कि देश में करीब 40,000 रोहिंग्या हैं, जिनमें से 14,000 को ही शरणार्थी का दर्जा प्राप्त है और बाकी लोगों को सरकार अवैध घुसपैठिया मानती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed