{"_id":"65824c20fc33ddcf690c7859","slug":"world-news-volcano-erupts-in-iceland-emergency-declared-in-area-tricolor-insulted-again-in-vancouver-canada-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"World News: आइसलैंड में ज्वालामुखी फटा, क्षेत्र में आपातकाल घोषित, कनाडा के वैंकुवर में तिरंगे का फिर अपमान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
World News: आइसलैंड में ज्वालामुखी फटा, क्षेत्र में आपातकाल घोषित, कनाडा के वैंकुवर में तिरंगे का फिर अपमान
Wed, 20 Dec 2023 07:36 AM IST
यशोधन शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, स्टॉकहोम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, स्टॉकहोम
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Wed, 20 Dec 2023 07:36 AM IST
सार
ओहायो के एक होटल में मां ने मौज-मस्ती के एक विशेष दिन के लिए अपने छह वर्षीय बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। 31 वर्षीय आरोपी मां डेनेइचा ब्रिंगहट को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन
ज्वालामुखी में हुआ विस्फोट
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आइसलैंड के रेक्जेन्स प्रायद्वीप पर सोमवार देर रात ज्वालामुखी विस्फोट हुआ। इससे आसमान नारंगी हो गया और देश की नागरिक सुरक्षा को हाई अलर्ट पर रहना पड़ा। जैसे-जैसे विस्फोट फैलता गया, मैग्मा या अर्ध-पिघली हुई चट्टान को पहाड़ी की चोटी पर लावा उगलते देखा गया। इसका प्रवाह कम से कम सौ घन मीटर प्रति सेकंड बताया गया।
विज्ञापन
कनाडा के वैंकुवर में तिरंगे का कनाडा फिर अपमान
कनाडा की धरती पर भारत विरोधी गतिविधियां खत्म नहीं हो रही हैं। अब वैंकुवर में भारतीय दूतावास के बाहर खालिस्तानियों ने तिरंगे का अपमान किया। वह माइक और कथित खालिस्तान का झंडा लेकर पहुंचे थे। टोरंटो में भी दो दिन पूर्व ऐसी हरकत हुई थी। कथित खालिस्तान समर्थक आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप लगा भारतीय राजनयिक संजय कुमार वर्मा को गिरफ्तार करने की लगातार मांग कर रहे हैं। कनाडा के भारतीयों में इससे भारी रोष है।
विज्ञापन
छह वर्षीय बेटे को 11 बार गोली मारने की दोषी मां को उम्रकैद
ओहायो के एक होटल में मां ने मौज-मस्ती के एक विशेष दिन के लिए अपने छह वर्षीय बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। 31 वर्षीय आरोपी मां डेनेइचा ब्रिंगहट को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। अभियोजकों ने दोषी पर उन आरोपों को हटा दिया, जिससे उसे मृत्युदंड मिल सकता था। ब्रिंगहट बेटे कामिर को अप्रैल 2021 में तैराकी के लिए एक होटल में ले गई। जब वे दोनों कमरे में थे तो उसने अपने बेटे को 11 बार गोली मारीं।
विज्ञापन
लंदन में लापता जालंधर के युवक का शव मिला
लंदन में 15 दिसंबर को लापता हुए जालंधर के मॉडल टाउन निवासी गुरशमन सिंह भाटिया (23) का शव बरामद हो गया है। भाटिया की मौत समुद्र में डूबने से हुई है। उनके पिता ब्रिटेन के लिए रवाना हो गए हैं।
भारतीय समझ महिला से दुर्व्यवहार में चीनी नागरिक पर जुर्माना
चीनी मूल के एक टैक्सी ड्राइवर पेह बून हुआ (54) पर यात्रा के दौरान महिला और उसकी बेटी के खिलाफ नस्लवादी टिप्पणी करने और गलत सूचना देने के लिए 3,000 सिंगापुरी डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। ड्राइवर ने महिला के साथ उसके भारतीय मूल की होने की गलतफहमी में दुर्व्यवहार किया।
सितंबर में हुई इस घटना का वीडियो 46 वर्षीय महिला यात्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। वीडियो में ड्राइवर ने उस पर चिल्लाते हुए सुना जा सकता कि तुम भारतीय हो, मैं चीनी हूं, तुम बहुत घटिया नस्ल की हो।