फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   World Lung Cancer Day 2018: Lung cancer patients are increasing due to pollution not smoking

धूम्रपान से नहीं, प्रदूषण से बढ़ रहे फेफड़ों के कैंसर के मरीज

Wed, 01 Aug 2018 05:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Wed, 01 Aug 2018 05:01 PM IST
विज्ञापन
World Lung Cancer Day 2018: Lung cancer patients are increasing due to pollution not smoking
Lung Cancer
प्रदूषण के चलते युवा पीढ़ी खासकर महिलाएं फेफड़ों के कैंसर की मरीज बन रही हैं। धूम्रपान के चलते फेफड़ों को जो नुकसान पहुंचता है, उतना ही प्रदूषण के चलते हो रहा है। यह खुलासा सर गंगा राम अस्पताल और लंग केयर फाउंडेशन की 2012 से 2018 के दौरान मरीजों पर की गई रिसर्च में हुआ है। प्रदूषण का सबसे अधिक असर महिलाओं के फेफड़ों पर हो रहा है, जो कि चिंताजनक है। 
विज्ञापन


सर गंगा राम अस्पताल ने विश्व फेफड़ों का कैंसर दिवस पर 150 मरीजों की विस्तृत अध्ययन रिपोर्ट जारी की। कार्यक्रम में आम जनता के बीच फेफड़ों के कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के अभियान की शुरुआत भी की गई, ताकि समय पर बीमारी का पता लगने पर इलाज शुरू हो सके। लंग केयर फाउंडेशन ने क्रिकेटर युवराज सिंह की फाउंडेशन यूवीकैन के साथ साझेदारी की है। 
विज्ञापन


सेंटर फॉर चेस्ट सर्जरी व लंग केयर फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार के मुताबिक, अब धूम्रपान नहीं, बल्कि प्रदूषण के चलते फेफड़ों का कैंसर बढ़ रहा है। फेफड़ों के कैंसर के मरीज का पांच साल तक जीवित रहना मुश्किल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. कुमार का कहना है कि इस मरीजों पर की गई रिसर्च में चौंकाने वाले तथ्य आए हैं। पहले धू्म्रपान कारण होता था, लेकिन अब प्रदूषण सबसे बड़ी दिक्कत है। चेस्ट मेडिसिन विभाग के डॉ. नीरज जैन ने कहा कि फेफड़ों का कैंसर एक खतरनाक बीमारी है जो अधिक से अधिक युवा लोगों को प्रभावित कर रहा है। धूम्रपान रोकना और वायु प्रदूषण को नियंत्रित करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed