फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   World Cup 2023 Sonia Gandhi congratulated Team India before final match against australia

World Cup 2023: सोनिया गांधी ने फाइनल से पहले टीम इंडिया को दी शुभकामनाएं, वीडियो जारी कर कही यह बात

Sun, 19 Nov 2023 01:36 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Sun, 19 Nov 2023 01:36 AM IST
सार

रायबरेली से लोकसभा सांसद सोनिया गांधी ने वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा, 'प्रिय टीम इंडिया, मैं सबसे पहले इस विश्व कप के दौरान आपके अविश्वसनीय प्रदर्शन और उत्कृष्ट टीम वर्क के लिए आपको बधाई देकर शुरुआत करना चाहूंगी।

विज्ञापन
World Cup 2023 Sonia Gandhi congratulated Team India before final match against australia
Sonia gandhi wishes team india - फोटो : ANI

विस्तार

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप ट्रॉफी के लिए आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महामुकाबला होगा। भारतीय क्रिकेट टीम टूर्नामेंट में अजेय है। बिना कोई मैच हारे फाइनल में जगह बनाई है। ऐसे में सभी देशवासियों की नजर विश्व कप फाइनल पर टिकी हुई है। खिताबी जंग से पहले कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन


रायबरेली से लोकसभा सांसद सोनिया गांधी ने वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा, 'प्रिय टीम इंडिया, मैं सबसे पहले इस विश्व कप के दौरान आपके अविश्वसनीय प्रदर्शन और उत्कृष्ट टीम वर्क के लिए आपको बधाई देकर शुरुआत करना चाहूंगी। आपने लगातार देश का नाम रोशन किया है और हमें सामूहिक रूप से खुश और गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन


उन्होंने अपने एक मिनट 48 सेकेंड लंबे वीडियो संदेश में कहा कि फाइनल तक की आपकी यात्रा प्रेरणादायक रही है और इसमें मूल्यवान सबक हैं जो क्रिकेट के मैदान से परे हैं। ये सबक एकता, कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और खुद पर अटूट विश्वास के बारे में हैं। मुझे व्यक्तिगत रिकॉर्ड और शानदार मैच विजेता प्रदर्शन का भी उल्लेख करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनिया गांधी ने आगे कहा कि इस समय मुझे पिछले दो मौकों की याद आ रही है जब भारत ने पहले 1983 में और फिर 2011 में विश्व कप ट्रॉफी जीती थी। उन दोनों अवसरों पर, राष्ट्र ने सम्मानित महसूस किया और खुशी से झूम उठा था।


क्रिकेट लिंग, क्षेत्र, भाषा, धर्म और वर्ग से परे हमेशा हमारे देश को एकजुट किया है और अब जब आप इस वर्ष फाइनल के लिए तैयार हो रहे हैं, तो पूरा देश आपके समर्थन में है। मैं आपको अपनी शुभकामनाएं भेजती हूं। आपके पास विश्व चैंपियन बनने के लिए सभी वो सारी खूबियां जो एक विश्व चैंपियन के पास होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed