{"_id":"57180e1b4f1c1bb2398b47f3","slug":"women-will-go-into-haji-ali-dargah","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हाजी अली दरगाह में प्रवेश करेंगी महिलाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अब हाजी अली दरगाह में प्रवेश करेंगी महिलाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
Updated Thu, 21 Apr 2016 09:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनि शिंगणापुर के प्रसिद्ध शनिमंदिर और कोल्हापुर के महालक्ष्मी मंदिर में महिलाओं के प्रवेश की लड़ाई जीत चुकी भूमाता ब्रिग्रेड की अध्यक्ष तृप्ति देसाई ने ऐलान किया है कि अब वह मुंबई के हाजी अली में भी महिलाओं के हक की लड़ाई लड़ेंगी।
विज्ञापन
तृप्ति ने कहा कि अब उनका अगला पड़ाव मस्जिद और दरगाह में महिलाओं को उनका हक दिलाना है। उन्होंने कहा कि हाजी अली दरगाह में महिलाओं के प्रवेश के लिए आगामी 28 अप्रैल को धरना-आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
मुंबई के हाजी अली में भी महिलाओं का प्रवेश वर्जित है। इसको लेकर बांबे हाईकोर्ट में याचिका विचाराधीन है। धार्मिक स्थलों पर पुरुषों के सात महिलाओं को समान अधिकार देने संबंधी हाईकोर्ट के आदेश के बाद करीब 20 धर्मनिरपेक्ष संस्थाओं और समाजिक कार्यकर्ताओं ने ‘हाजीअली सबके लिए’ फोरम का गठन किया है।
विज्ञापन
इस फोरम में वामपंथी विचारधारा से जुड़े संगठन डीवाईएफआई, नेशनल ट्रेड यूनियन आदि भी शामिल हैं। तृप्ति देसाई के अलावा जावेद आनंद और फिरोज मिठबोरवाला आदि इस फोरम के चेहरे हैं।
तृप्ति ने कहा कि यह फोरम हाजी अली दरगाह में महिलाओं के प्रवेश की इजाजत दिए जाने के लिए दरगाह ट्रस्ट के साथ बातचीत करेगा। यदि चर्चा से समाधान नहीं निकला तो 28 को आंदोलन किया जाएगा।
इस संबंध में हाजी अली दरगाह ट्रस्ट की ओर से कोई बयान नहीं आया है। दरगाह के एक ट्रस्टी ने कहा कि यह मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है इसलिए इस पर कुछ नहीं कह सकते।