'जींस, टी-शर्ट पहनने वाली महिलाओं को समुद्र में फेंक दो'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गॉड्स ऑन कंट्री केरल में एक पादरी ने महिलाओं के जींस, टी-शर्ट पहनने पर शर्मनाक बयान दिया है। पादरी ने कहा कि जो महिलाएं जींस, टी-शर्ट पहने उन्हें समुंदर में डूबा दिया जाना चाहिए।
साथ ही पादरी ने कहा कि महिलाएं जींस, टी-शर्ट इसलिए पहनती हैं ताकि पुरुषों को उकसाया जा सके।
पादरी के बयान वाला वीडियो फेसबुक पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को जैसमिन नाम की लड़की शेयर किया है। वीडियो को Shalom TV से लिया गया है। हालांकि ये वीडियो यूट्यूब पर 11 महीने पहले ही पोस्ट कर दिया गया था। वीडियो में पादरी को कहते सुना जा सकता है कि जींस,टी-शर्ट पहनने वाली लड़कियों और महिलाओं के शरीर पर पत्थर बांधकर उन्हें समुंदर में फेंक दिया जाना चाहिए।
महिलाओं के कारण बाहर जाने का करता है मन
आगे वीडियो में पादरी कहता है कि जब वह किसी चर्च में प्रार्थना करने जाता है तो वहां मौजूद कुछ महिलाओं के कारण वहां से बाहर चले जाने का मन करता है। आकर्षण पाने के लिए वह जींस, टी-शर्ट, शर्ट, पैंन पहनकर जाती हैं।
मोबाइल फोन उनके हाथ में होता है, बाल खूले रहते हैं।मुझे समझ नहीं आता है कि इन सब चीजों की चर्च में क्या जरुरत है। वह पूछता है कि क्या कैथोलिक चर्च पुरुषों के कपड़े महिलाओं को पहनने की इजाजत देता है।
अगर आप ऐसा करते हो तो आप भगवान का अपमान करते हो। अगर आप गॉड के खिलाफ जाते हो तो आपको दया क्यों चाहिए। उसने आगे कहा कि कई लड़के मेरे पास आते हैं और कहते हैं कि चर्च आयी कई महिलाएं अर्धनग्न कपड़े पहनती हैं जिस कारण हमसे सिन हो जाती है।