{"_id":"586b78be4f1c1b0052159201","slug":"women-wakes-up-during-last-rites-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमत्कार: अर्थी पर लिटाते ही चलने लगीं बुजुर्ग महिला की सांसें","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
चमत्कार: अर्थी पर लिटाते ही चलने लगीं बुजुर्ग महिला की सांसें
ब्यूरो/ अमर उजाला, देवरिया
Updated Tue, 03 Jan 2017 03:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुजुर्ग महिला को मृत समझकर अर्थी तैयार की गई लेकिन जैसे ही उसे अर्थी पर लिटाया गया वह जीवित हो उठी। अचानक हुए इस वाकये के बाद शोक का माहौल खुशी में बदल गया। इसकी खबर जैसे ही इलाके में फैली, लोग महिला को देखने के लिए दरवाजे पर पहुंचने लगे।
विज्ञापन
मामला गोरखपुर जिले के कपरवार गांव के पश्चिम टोले का है। 65 साल की इंद्रावती देवीरोज की तरह रविवार की शाम भोजन करके सोने चली गई। सोमवार की सुबह देर तक बिस्तर से नहीं उठीं तो परिवारवाले जगाने पहुंचे। लेकिन काफी प्रयास के बाद वह नहीं उठी। आनन-फानन में नजदीक के निजी चिकित्सक को बुलाकर दिखाया गया।
विज्ञापन
डॉक्टर ने देखने के बाद उसे मृत बताया। यह सुनकर परिवारवालों में कोहराम मच गया। मौत की जानकारी होने पर लोग जुट गए। इसके बाद उसके दाह संस्कार की व्यवस्था की जाने लगी। जब इंद्रावती को अर्थी पर रखा जा रहा था। इसी बीच इंद्रावती उठकर बैठ गई, जो पूरे दिन क्षेत्र में चर्चा का विषय रहा।
विज्ञापन