{"_id":"58fda92d4f1c1b9f65c0bf6f","slug":"women-thrown-on-railway-track-after-gang-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप के बाद विवाहिता के हाथ-पैर काट रेलवे ट्रैक पर फेंका","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गैंगरेप के बाद विवाहिता के हाथ-पैर काट रेलवे ट्रैक पर फेंका
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
Updated Mon, 24 Apr 2017 01:04 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में महिलाओं पर अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे। गैंगरेप के बाद विवाहिता के हाथ-पैर काटकर हत्या की नीयत से उसे रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया है। अस्पताल में होश में आने पर महिला ने उक्त वारदात का खुलासा किया।
पुलिस को दी तहरीर में महिला के पति ने बताया कि 14 अप्रैल को महिला अपने मायके जहूरगंज से वापस घर आ रही थी। करीब नौ बजे पूरनपुर नगर के टेंपो स्टैंड पर सवारी का इंतजार करते वक्त गांव का एक युवक उसको बाइक से लिफ्ट देकर अपने साथ ले गया। बाइक उसका एक अज्ञात साथी चला रहा था।
इसके बाद आरोप है कि पूरनुपर के एक मकान में उसे ले जया गया। जहां उक्त दोनों युवकों ने तीसरे साथी की मदद से महिला से गैंगरेप किया। इसके बाद नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया। देर शाम होश में आने पर महिला ने आरोपियों का विरोध किया। जिसके बाद आरोप है कि तीनों युवकों ने धारदार हथियार से महिला पर वार किए। एक पैर का पंजा और एक हाथ की उंगलियां काट दी। जिसके बाद हत्या करने के इरादे से बेहोश हालत में जोगराजपुर इलाके में रेलवे लाइन पर फेंक गए। जिसके बाद महिला को जीआरपी ने शाहजहांपुर अस्पताल भर्ती कराया।
विज्ञापन
पति का कहना है कि महिला ने होश आने पर उसको पूरी घटना बताई, जिसके बाद अब वह महिला को जिला अस्पताल पीलीभीत ले आया है। पीडि़त ने गांव के युवक को नामजद करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। एसएसआई पूरनपुर माधो सिंह विष्ट ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर निष्पक्ष कारवाई की जाएगी।