फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Women MPs will come forward to install the statue of Mother Sita; meeting held in Parliament House

Maa Sita Statue: माता सीता की प्रतिमा की स्थापना के लिए आगे आएंगी महिला सांसद; संसद भवन में हुई अहम बैठक

Tue, 08 Aug 2023 10:08 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 08 Aug 2023 10:08 PM IST
सार

Maa Sita Statue: रामायण रिसर्च काउंसिल के तत्वावधान में सीतामढ़ी में मां सीता की 251 फीट ऊंची प्रतिमा और संबंधित क्षेत्र को शक्ति, पर्यटन एवं सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित करने की पहल की जा रही है।

विज्ञापन
Women MPs will come forward to install the statue of Mother Sita; meeting held in Parliament House
संसद भवन एक बैठक - फोटो : ट्विटर/अजय भट्ट

विस्तार

रामायण रिसर्च काउंसिल के तत्वावधान में सीतामढ़ी में मां सीता की 251 फीट ऊंची प्रतिमा और संबंधित क्षेत्र को शक्ति, पर्यटन एवं सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित करने की पहल की जा रही है। इस विषय पर मंगलवार को संसद भवन में एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता भारत सरकार में रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने की। 

विज्ञापन

इस बैठक में विभिन्न राज्यों से कई महिला सांसदों ने हिस्सा लिया तथा उन्होंने अपने विचार एवं मार्गदर्शन प्रस्तुत किए। महिला सांसदों ने काउंसिल के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने आश्वस्त किया कि जहां भी उनकी आवश्यकता होगी, वह बढ़-चढ़कर इस कार्य में हिस्सा लेंगी और माता सीता की भी प्रतिमा की स्थापना की दिशा में हरसंभव प्रयास करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन महिला सांसदों ने लिया हिस्सा
बैठक में प्रयागराज से सांसद रीता बहुगुणा जोशी, सीधी से सांसद रीति पाठक, केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, शिवहर से सांसद रमा देवी, भिण्ड से सांसद संध्या राय, छोटा उदयपुर से सांसद गीताबेन राठवा, भरतपुर से सांसद रंजिता कोली, गुवाहाटी से सांसद क्वीन ओझा, टेहरी गढ़वाल से सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, रायगढ़ से सांसद गोमती साय, राजसमंद से सांसद राजकुमारी दिया कुमारी, बदायूं से सांसद संघमित्रा मौर्य, राइगंज से देबोश्री चौधुरी, फूलपुर प्रयागराज से सांसद केशरी देवी समेत कई महिला सांसदों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन

अजय भट्ट ने महिला सांसदों से की यह अपील
केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने महिला सांसदों से राजनीति से परे होकर आगे आने की अपील करते हुए कहा कि हमें सीतामढ़ी में इस कार्य को सफल बनाने के लिए एक साथ मिलकर देश की महिलाओं को जागरूक बनाना होगा।
 

1108 पृष्ठ के ग्रंथ पर भी चर्चा की
बैठक के दौरान अजय भट्ट ने अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के लिए 500 वर्षों के संघर्षकाल पर आधारित 1108 पृष्ठ के लिखे जा रहे एक ग्रंथ पर भी चर्चा की, जिसे हिंदी के अलावा 10 अन्य अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में अनुवाद किया जाना है। कई देशों में इसका विमोचन भी किया जाना है। बैठक के दौरान रामायण रिसर्च काउंसिल के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed