फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   women forced to eat food comprising of onion and garlic filed complaint against husband and in-laws

पति ने जबरदस्ती खिलाया प्याज-लहसुन तो पत्नी ने लिया कानून का सहारा

Sat, 14 Jul 2018 12:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेहसाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेहसाणा Updated Sat, 14 Jul 2018 12:53 PM IST
विज्ञापन
women forced to eat food comprising of onion and garlic filed complaint against husband and in-laws
डेमो तस्वीर

गुजरात के मेहसाणा जिले के कड़ी शहर में एक 25 साल की महिला ने अपने पति और सास के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। महिला स्वामीनारायण पंथ को मानने वाली है और उसने गांधीनगर में इसलिए एफआईआर दर्ज करवाई है क्योंकि उन्होंने उसे जबरन वह खाना खिलाया जिसमें प्याज और लहसुन था। उसका कहना है कि इस तरह का खाना उसकी आस्था के खिलाफ है।

विज्ञापन


एफआईआर में महिला का कहना है कि जब उसने प्याज और लहसुन युक्त खाना खाने से मना कर दिया तो पति सहित ससुरालवालों ने उसकी पिटाई की। बाद में ससुरालवालों ने उन्हें उसकी मां से भी बात नहीं करने दी। जिसके बाद महिला ने 10 जुलाई को गांधीनगर के संतेज पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई।
विज्ञापन


एफआईआर में महिला ने कहा, 'मुझे अपने भाई के दोस्त से प्यार हो गया था और हमारी चार पहले शादी हुई थी। मेरे पति कलोल में एक चाय और पान की दुकान चलाते हैं और मैं एक निजी कंपनी में काम करती हूं। मैं पटेल समुदाय से ताल्लुक रखती हूं और मैं स्वामीनारायण पंथ को मानती हूं। मेरे पति और मेरे ससुरालवालों ने मुझे जबरन प्याज और लहसुन वाला खाना खाने पर मजबूर किया।' संतेज पुलिस का कहना है कि महिला के पति रौनक पटेल और सास को जानबूझकर चोट पहुंचाना, घरेलू हिंसा और आपराधिक धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed