{"_id":"58c096874f1c1b187bdc5ce4","slug":"women-border-guards-get-cubicle-barracks-and-sanitary-incinerators","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा पर महिला रक्षकों के लिए निजी बैरक और सैनिटरी डिस्पोजल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सीमा पर महिला रक्षकों के लिए निजी बैरक और सैनिटरी डिस्पोजल
amarujala.com {Presented by : अकरम}
Updated Thu, 09 Mar 2017 05:24 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
सीमा सुरक्षा बल के साथ सीमा पर तैनात महिला एसएसबी जवानों को महिला अनुकूल सुविधाएं मिली हैं। इसके तहत उन्हें पहली बार निजी वर्गाकार बैरक और सैनिटरी पैड डिस्पोजल उपलब्ध करवाया गया।
विज्ञापन
अर्द्धसैनिक बल ने सीमा पर तैनात महिला जवानों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की शुरुआत की। उन्होंने सीमा पर तैनात महिला जवानों के लिए सुविधाजनक और शरीर को संरक्षित करने वाले बुलेट प्रूफ जैकेट, हेटमेट, जूते और रेनकोट उपलब्ध करवाए।
विज्ञापन
देश के पूर्वी इलाकों भारत-भूटान सीमा और भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल ने महिलाओं की निजता को बनाए रखने के लिए सीमावर्ती इलाकों में संशोधित शौचालय उपलब्ध करवाया। महिला जवानों को इन सीमावर्ती क्षेत्रों में रात के समय में भी काम करना पड़ता है।
विज्ञापन