फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman sub-inspector bribed Rs 35 lakh from accused of sexual assault, police arrested of SI in Gujarat

महिला सब-इंस्पेक्टर ने दुष्कर्म के आरोपी से ली 35 लाख रुपये की रिश्वत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 05 Jul 2020 03:40 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: आसिम खान Updated Sun, 05 Jul 2020 03:40 PM IST
विज्ञापन
Woman sub-inspector bribed Rs 35 lakh from accused of sexual assault, police arrested of SI in Gujarat
सांकेतिक तस्वीर

गुजरात के अहमदाबाद में एक महिला पुलिस उप निरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) पर दुष्कर्म के आरोपी से 35 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगा है। मामला सामने आने के बाद महिला उप निरीक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसको तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


आरोपी महिला उप निरीक्षक श्वेता जड़ेजा अहमदाबाद के महिला पुलिस स्टेशन की इंचार्ज थी। श्वेता जड़ेजा पर दुष्कर्म के आरोपी से 35 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी। एफआईआर के मुताबिक अहमदाबाद की एक निजी कंपनी की दो महिला कर्मचारियों ने कंपनी के प्रबंध निदेशक केनल शाह के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


जांच के दौरान महिला पुलिस थाने की इंचार्ज श्वेता जड़ेजा ने आरोपी से 35 लाख रुपये रिश्वत की मांग की और कहा कि अगर पैसे नहीं दिए तो आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। श्वेता जड़ेजा ने केनल शाह के भाई भावेश को बुलाकर रिश्वत की मांग की और 20 लाख रुपये में दोनों पक्ष राजी हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिश्वत की रकम श्वेता जड़ेजा के किसी पहचान वाले को पहुंचा दी गई। इसके अलावा एक और मामले में आरोपी केनल शाह से 15 लाख रुपये और लिए गए। इसी दौरान आरोपी के भाई भावेश ने श्वेता एक शिकायत पुलिस को दे दी। क्राइम ब्रांच की टीम ने पूरे मामले की बारीकी से जांच कर श्वेता जड़ेजा के खिलाफ शिकायत दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed