फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman steals customer diamond ring but throws it in toilet for fear of being caught in Hyderabad

Hyderabad: महिला ने चुरा ली ग्राहक की 30 लाख की अंगूठी, पोल खुलने के डर से टॉयलेट में फेंक दी, पुलिस ने पकड़ा

Tue, 04 Jul 2023 04:59 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 04 Jul 2023 04:59 PM IST
सार

हैदराबाद एक क्लिनिक गई महिला ग्राहक की हीरे की अंगूठे वहां काम करने वाली कर्मचारी ने चुरा ली। लेकिन पकड़े जाने के डर से महिला कर्मचारी ने उस अंगूठी को टायलेट में बहा दिया।

विज्ञापन
Woman steals customer diamond ring but throws it in toilet for fear of being caught in Hyderabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

हैदराबाद के पॉश जुबली हिल्स में स्थित क्लिनिक गई महिला ग्राहक की हीरे की अंगूठे वहां काम करने वाली कर्मचारी ने चुरा ली। लेकिन पकड़े जाने के डर से महिला कर्मचारी ने 30.69 लाख की हीरे की अंगूठी को टायलेट में बहा दिया। पुलिस बताया कि महिला कर्मचारी ने डर की वजह से ऐसा कदम उठाया था।

विज्ञापन


मामला हैदराबाद के पॉश जुबली हिल्स का है यहां पिछले हफ्ते एक त्वचा और बाल क्लिनिक पर एक महिला ग्राहक बाल हटाने को लेकर अपने काम से क्लिनिक गई थी, जब प्रक्रिया शुरू होने वाली थी तो महिला कर्मचारी ने उसे अंगूठी को एक बॉक्स में रखने के लिए कहा। लेकिन जब क्लिनिक से सभी काम करने के बाद महिला ग्राहक घर लौटी उसे पता चला कि वह क्लिनिक में अपनी अंगूठी भूल गई है।
विज्ञापन


जब वह पूछताछ के लिए क्लीनिक लौटी तो उसे वहां कोई जानकारी नहीं दी गई। जब उसे वहां कुछ शक हुआ तो उसने मामले की शिकायत पुलिस में कर दी।

पुलिस ने जांच शुरू कर दी और कर्मचारियों से पूछताछ की, जिसके बाद महिला कर्मचारी जिसने अंगूठी उठाई थी ने कथित तौर पर पुलिस के सामने कबूल किया कि उसने अंगूठी चुराई थी और इसे अपने पर्स में रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, लेकिन उसने कहा कि बाद में पुलिस के हाथों पकड़े जाने के डर से उसने इसे क्लिनिक के वॉशरूम में फ्लश कर दिया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान, पुलिस ने प्लंबर की मदद से कमोड को जोड़ने वाली पाइपलाइन से अंगूठी बरामद कर ली और बाद में महिला कर्मचारी को चोरीके आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed