फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman officer gets command of Coast Guard marching contingent on Republic Day Parade

Republic Day Parade: तटरक्षक दल के मार्चिंग दल की कमान संभालेंगी महिला अधिकारी, कहा- मेरे लिए यह गर्व का क्षण

Wed, 17 Jan 2024 09:44 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 17 Jan 2024 09:44 PM IST
सार

सहायक कमांडेंट चुनौती शर्मी तटरक्षक दल की कमान संभाल रहीं हैं। उनका कहना है कि वह पहले भी राष्ट्रीय कैडेट कोर की कैडेट के रूप में कर्तव्य पथ पर मार्च कर चुकी हैं। इस बार पूरे दल की कमान संभालने का गौरव मिलने पर उन्होंने खुशी जताई और गर्व व्यक्त किया।

विज्ञापन
Woman officer gets command of Coast Guard marching contingent on Republic Day Parade
तटरक्षक दल की कमान संभालेंगी चुनौती शर्मा। - फोटो : Social Media

विस्तार

26 जनवरी आने वाली हैं। देश की विभिन्न सुरक्षाबलों के जवान और अधिकारी कर्तव्य पथ पर मार्चिंग के लिए लगातार अभ्यास कर रहे हैं। परेड की खास बात है कि यहां महिला-पुरुष के भेदभाव को दरकिनार कर दिया जाता है। परेड असल मायने में लैंगिक समावेशिता का जीवंत उदाहरण है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी परेड में शामिल कई टुकड़ियों की कमान महिलाओं के पास ही है। ऐसी ही एक टुकड़ी है भारतीय तटरक्षक दल की, जिसकी कमान महिला अधिकारी ही संभाल रही हैं।

विज्ञापन

तमाम नारियों के लिए एतिहासिक क्षण
सहायक कमांडेंट चुनौती शर्मी तटरक्षक दल की कमान संभाल रहीं हैं। उनका कहना है कि वह पहले भी राष्ट्रीय कैडेट कोर की कैडेट के रूप में कर्तव्य पथ पर मार्च कर चुकी हैं। इस बार पूरे दल की कमान संभालने का गौरव मिलने पर उन्होंने खुशी जताई और गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए और तमाम नारियों के लिए एतिहासिक क्षण है। मुझे तटरक्षक दल की पूरी टुकड़ी संभालने की जिम्मेदारी मिली है। 

विज्ञापन

देश सेवा का हमारे पास एक सुनहरा मौका 
उन्होंने बताया कि जब मैंने एनसीसी की ओर से कर्तव्य पथ (कर्तव्य पथ को पहले राजपथ कहा जाता था।) पर मार्च किया था, तब मेरी दिनचर्या बहुत अलग थी। मेरी जिम्मेदारियां अलग थीं। एनसीसी की महिला टुकड़ी ही अलग होती थी। लेकिन इस बार एक महिला को जवानों की कमान मिली है। मेरे लिए इस बार यह परेड और भी खास है क्योंकि मेरे पति भी सिख रेजिमेंट की कमान संभाल रहे हैं। देश सेवा का हमारे पास एक सुनहरा मौका है। हमें बेहद खुशी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रगित की दिशा में एक कदम
वहीं, सहायक कमांडेंट हार्दिक का कहना है कि रक्षा बलों में महिलाओं की भागीदारी अहम है। रक्षा बलों में जिस तरह महिला-पुरुष में भेदभाव नहीं किया, यह असल में सराहनीय है। महिला समानता असल में सकारात्मक बदलावों का हिस्सा है। हमें खुशी है कि हम सही तरीके से महिला शक्ति का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके परिणाम काफी सराहनीय है। यह प्रगित की दिशा में एक कदम है। हम इसकी सराहना करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed