फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman MPs of BJP seek action against Rahul for blowing flying kiss inside Lok Sabha, allege insult to them

संसद: 'फ्लाइंग किस' पर महिला सांसदों ने स्पीकर से की राहुल की शिकायत, प्रियंका बोलीं- स्नेह भाव से ऐसा किया

Wed, 09 Aug 2023 04:48 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 09 Aug 2023 04:48 PM IST
सार

Parliament: इस बीच भाजपा सांसद हेमा मालिनी की प्रतिक्रिया भी सामने आई। उन्होंने कहा कि मैंने राहुल गांधी को संसद में ऐसा कुछ करते नहीं देखा, लेकिन उनके भाषण में कुछ आपत्तिजनक शब्द जरूर थे। दावा किया जा रहा है कि राहुल के खिलाफ की गई शिकायत पर हेमा मालिनी के भी हस्ताक्षर भी थे 

विज्ञापन
Woman MPs of BJP seek action against Rahul for blowing flying kiss inside Lok Sabha, allege insult to them
राहुल गांधी, स्मृति ईरानी, प्रियंका चतुर्वेदी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कई महिला सांसदों ने बुधवार को लोकसभा स्पीकर के समक्ष शिकायत दर्ज कराई और सदन में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की ओर कथित तौर पर 'अनुचित इशारा' करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ 'कड़ी कार्रवाई' की मांग की।

विज्ञापन

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को की गई शिकायत पर केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे और दर्शना जरदोश समेत 20 से अधिक महिला सांसदों के हस्ताक्षर हैं। शिकायत में कहा गया है कि वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने ईरानी के सदन को संबोधित करने के दौरान अभद्र व्यवहार किया और उनकी ओर अनुचित इशारा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा,'हम सदस्य के ऐसे व्यवहार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं जिससे न केवल सदन में महिला सदस्यों की गरिमा का अपमान हुआ है बल्कि इससे सदन की गरिमा भी धूमिल हुई है।' बाद में पत्रकारों से बात करते हुए ईरानी ने आरोप लगाया कि इससे पहले कभी भी किसी का इस तरह का महिला विरोधी व्यवहार संसद में नहीं देखा गया। गांधी परिवार की मूल्य प्रणाली पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सवाल यह है कि क्या उन्हें कठघरे में खड़ा किया जाना चाहिए। 

विज्ञापन

करंदलाजे ने कहा कि जब भाजपा सदस्यों ने उनसे ईरानी का संबोधन सुनने के लिए कहा तो उन्होंने उनकी ओर कुछ कदम बढ़ाए और फ्लाइंग किस किया। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज को देखा जाना चाहिए और उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। भाजपा सदस्यों ने यह भी कहा कि गांधी ने एक बार संसद में आंख मारी थी। उनके व्यवहार में कुछ गड़बड़ है।

हालांकि, कांग्रेस सांसद गीता कौड़ा ने राहुल गांधी का बचाव करते हुए दावा किया कि वह कभी भी महिलाओं का अपमान नहीं कर सकते। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों का ध्यान भटकाने के लिए मुद्दों को तोड़-मरोड़कर पेश करने की भाजपा की आदत है। वहीं, शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, मैं दर्शक दीर्घा में थी और उन्होंने (राहुल गांधी) स्नेह के भाव से ऐसा किया। वे (भाजपा) प्यार को स्वीकार नहीं कर सकते। 

हेमा मालिनी बोलीं- मैंने नहीं देखा
इस बीच भाजपा सांसद हेमा मालिनी की प्रतिक्रिया भी सामने आई। उन्होंने कहा कि मैंने राहुल गांधी को संसद में ऐसा कुछ करते नहीं देखा। हालांकि, इस बयान के कुड देर बाद ही मामले में शिकायत दर्ज कराई गई। दावा किया जा रहा है कि राहुल पर अशोभनीय व्यवहार करने का आरोप लगाने से जुड़ी इस शिकायत पर हेमा मालिनी के हस्ताक्षर भी थे, जबकि थोड़ी देर पहले ही उन्होंने कहा कि मैंने ऐसा कुछ नहीं देखा, लेकिन उनके भाषण में कुछ आपत्तिजनक शब्द जरूर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed