फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman, male friend held for installing spy camera in women’s hostel in TN’s Krishnagiri

लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाने की कोशिश: महिला मित्र ने वीमेंस हॉस्टल के बाथरूम में लगाया कैमरा, दो गिरफ्तार

Thu, 06 Nov 2025 12:08 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कृष्णागिरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कृष्णागिरी Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 06 Nov 2025 12:08 PM IST
सार

Crime In Tamil Nadu: तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में एक पुरुष और एक महिला को एक महिला छात्रावास में गुप्त कैमरा लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक, दोनों आरोपी दोस्त हैं और उन्होंने लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस पूरे छात्रावास की तलाशी कर रही है।

विज्ञापन
Woman, male friend held for installing spy camera in women’s hostel in TN’s Krishnagiri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

तमिलनाडु के कृष्णगिरी जिले के होसुर में एक महिला हॉस्टल के बाथरूम में गुप्त कैमरा लगाने के आरोप में पुलिस ने एक महिला कर्मचारी और उसके पुरुष दोस्त को गिरफ्तार किया है। यह घटना नागमंगलम में मौजूद टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड के महिला हॉस्टल 'विदियाल रेजिडेंसी' की है। यह 11 मंजिला हॉस्टल आठ ब्लॉकों में बना है, जिसमें करीब 6000 से ज्यादा महिलाएं रहती हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Gujarat: वलसाड में डीआरआई की बड़ी कार्रवाई; 22 करोड़ रुपये की अल्प्राजोलम जब्त, चार लोगों को किया गया गिरफ्तार
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
पुलिस के मुताबिक, 22 साल की नीलू कुमारी गुप्ता, जो ओडिशा की रहने वाली है और कंपनी में काम करती थी, ने अपने दोस्त संतोष के कहने पर बाथरूम में एक छिपा कैमरा लगाया था। यह कैमरा 2 नवंबर को उस कमरे के बाथरूम में लगाया गया था, जिसमें नीलू कुमारी और अन्य उत्तरी राज्यों की महिलाएं रहती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध और प्रशासन की कार्रवाई
पुलिस ने जांच के बाद पता लगाया कि कैमरा लगाने के पीछे संतोष का हाथ है। उसे 5 नवंबर को बंगलूरू से गिरफ्तार किया गया। नीलकुमारी को भी हिरासत में लिया गया है। जब हॉस्टल की कुछ महिलाओं ने कैमरा देखा, तो वे गुस्से में आ गईं और सैकड़ों महिला कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।


एसपी और अतिरिक्त कलेक्टर ने दिया सुरक्षा का भरोसा 
हालात को शांत करने के लिए होसुर की अतिरिक्त कलेक्टर आकृति सेठी और पुलिस अधीक्षक पी. थंगदुरई मौके पर पहुंचे और महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। कई महिलाओं के माता-पिता भी हॉस्टल पहुंच गए, जिन्हें पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत किया।

यह भी पढ़ें - Kerala: नवजात बच्ची की घर में चाकू मारकर हत्या, पुलिस को दादी पर ही शक; खून से सना चाकू बरामद

हॉस्टल के हर कोने की तलाश जारी
पुलिस ने बताया कि महिला पुलिस कर्मियों की टीम को हॉस्टल के हर कोने की तलाशी के लिए लगाया गया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं और भी छिपे कैमरे न लगे हों। अधिकारियों ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नए कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed