फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Mother killed six children by throwing them in a well, was angry due to beating by in-laws

Maharashtra: मां ने छह बच्चों को कुएं में फेंककर मार डाला, ससुराल के लोगों द्वारा मारपीट से गुस्से में थी

Tue, 31 May 2022 10:19 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 31 May 2022 10:19 AM IST
सार

घटना मुंबई से 100 किलोमीटर दूर महाड तालुक के खारावली गांव में हुई। पुलिस के अनुसार मृत बच्चों में पांच लड़कियां शामिल हैं। मृत बच्चों की उम्र 18 माह से 10 साल के बीच है।
 

विज्ञापन
Maharashtra: Mother killed six children by throwing them in a well, was angry due to beating by in-laws
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के महाड़ तालुका से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। बीती रात एक महिला ने अपने छह बच्चों को कुएं में फेंक कर मार डाला। महिला ने ससुराल वालों द्वारा उसके साथ मारपीट किए जाने से दुखी होकर यह खौफनाक कदम उठाया। 

विज्ञापन

घटना मुंबई से 100 किलोमीटर दूर महाड तालुक के खारावली गांव में हुई। पुलिस के अनुसार मृत बच्चों में पांच लड़कियां शामिल हैं। मृत बच्चों की उम्र 18 माह से 10 साल के बीच है। सूचना मिलते ही पुलिस व बचाव दल मौके पर पहुंचे और छहों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। महिला से पूछताछ की जा रही है। घटना के विस्तृत विवरण का इंतजार है। 
विज्ञापन


जौनपुर में पिता ने बेटे-बेटी को कुएं में फेंका था
इसी तरह इससे पूर्व यूपी के जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के नेपुरा गांव में इसी साल अप्रैल में एक पिता ने मासूम बेटे और बेटी को कुएं में फेंक मार डाला था। कई घंटे बाद जब पत्नी ने बच्चों के बारे में पूछा था तो उसने इसकी जानकारी दी। नेपुरा गांव में इरफान चार-पांच साल पहले सऊदी अरब से आया था। महाराष्ट्र के लातुर जिले में भी ऐसी घटना सामने आई थी। वहां, एक मां ने अपने दो साल के बेटे को कुएं में फेंक दिया था। पति के साथ विवाद के बाद महिला ने यह कदम उठाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed