{"_id":"5ef0933f70c7150983712ddb","slug":"woman-jumps-from-hospital-before-son-s-corona-report-arrives-in-pune","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुणे में बेटे की कोरोना रिपोर्ट आने से पहले ही मां ने अस्पताल से कूदकर दी जान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पुणे में बेटे की कोरोना रिपोर्ट आने से पहले ही मां ने अस्पताल से कूदकर दी जान
Mon, 22 Jun 2020 04:51 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 22 Jun 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : लाल सिंह
महाराष्ट्र के पुणे में सोमवार को 36 साल की एक महिला ने अस्पताल के पांचवें तल से कूदकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। अधिकारियों के मुताबिक इसी अस्पताल में महिला के बेटे का कोविड-19 का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
समर्थ पुलिस थाना के एक अधिकारी ने बताया कि सीमा बलानी नामक इस महिला ने रविवार को यहां अस्पताल में अपने 13 वर्षीय बेटे को भर्ती कराया था जिसे मधुमेह एवं गुर्दे की बीमारी थी और उसकी कोविड-19 जांच की रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है। कहा जा रहा है कि तीन महीने पहले ही सीमा का पति कैंसर से मर गया था।
विज्ञापन
अधिकारी के मुताबिक, ‘यह अतिवादी कदम उठाने से पहले उसने कमरे में एक छोटा नोट लिखकर छोड़ा कि उसके बेटे की देखभाल की जाए। उसी कमरे में इस बच्चे का इलाज चल रहा है।’ उनके मुताबिक जमैका में रहने वाली महिला अपने पति के कैंसर के इलाज के लिए अपने परिवार के साथ भारत आई थी।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा, ‘उसके पति की तीन महीने पहले मौत हो गई। ऐसा लगता है कि महिला अपने पति की मौत और बेटे की बीमीरी से तनावग्रस्त हो गई थी।' उन्होंने कहा कि इस संबंध में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।