फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   woman intern and printer allegedly murdered editor of news portal as he was assaulting her

दो सालों से यौन शोषण कर रहा था संपादक, इंटर्न ने कर दी हत्या

Tue, 19 Mar 2019 08:56 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे Published by: अजय सिंह Updated Tue, 19 Mar 2019 08:56 AM IST
विज्ञापन
woman intern and printer allegedly murdered editor of news portal as he was assaulting her
नित्यानंद पांडे (फाइल फोटो) - फोटो : india Unbound

एक महिला इंटर्न ने पत्रिका और समाचार वेबसाइट के संपादक की हत्या कर दी है। हत्या के आरोप में ठाणे पुलिस ग्रामीण ने महिला और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को संपादक का शव मिला था। मृतक संपादक की पहचान 44 साल के नित्यानंद पांडे के तौर पर हुई है। जो 15 मार्च से लापता थे। उनका शव भिवंडी के पास एक ब्रिज के नीचे पड़ा मिला। 

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि पांडे अपने समाचार वेबसाइट में काम करने वाली महिला सहयोगी का पिछले दो सालों से यौन शोषण कर रहा था। महिला ने इस घटना को अपने साथी सतीश मिश्रा के साथ अंजाम दिया। 34 साल का मिश्रा पांडे की पत्रिका को प्रिंट करने का काम करता था।
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि महिला और मिश्रा को पुलिस ने पीड़ित और इंटर्न के कॉल डाटा रिकॉर्ड (सीडीआर) के आधार पर गिरफ्तार किया है। भिवंडी पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक संजय हजारे ने कहा, 'पिछले दो सालों से पांडे महिला का कार्यस्थल पर यौन शोषण कर रहा था और उसने इसका विरोध किया था। पांडे ने उसे प्रमोशन देने से मना कर दिया और उसके साथ यौन संबंध बनाने के लिए कहा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


हजारे ने बताया कि यौन शोषण रोकने के लिए महिला ने मिश्रा से संपर्क किया और उसे हत्या की साजिश में शामिल होने के लिए मना लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पांडे ने मिश्रा का प्रिटिंग का पैसा नहीं दिया था और वह लगातार भुगतान में देरी कर रहा था। 


हजारे ने कहा कि शुक्रवार को दोनों ने पांडे को कार से एक सी-फेसिंग घर दिखाने के बहाने भयंदर के उट्टान चलने के लिए मनाया, लेकिन ड्राइव के दौरान मिश्रा ने पांडे को एक नशीला पदार्थ मिली ड्रिंक पिलाई। जैसे ही पांडे बेहोश हो गया दोनों ने कार को रोका और रस्सी की मदद से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। उन्होंने शव को भिवंडी में फेंक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed