फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman in Karnataka thrashes a bank manager for allegedly asking sexual favours to approve her loan

वीडियोः कर्नाटक में बैंक मैनेजर ने रखी लोन के बदले सेक्स की डिमांड, महिला ने की चप्पल से पिटाई

Tue, 16 Oct 2018 03:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Updated Tue, 16 Oct 2018 03:56 PM IST
विज्ञापन
Woman in Karnataka thrashes a bank manager for allegedly asking sexual favours to approve her loan
Bank Manager
कर्नाटक के दावनगेरे जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक बैंक मैनेजर पर महिला ने लोन देने के बदले सेक्स की मांग करने का आरोप लगाकर सरेराह पिटाई की है। समाचार एजेंसी ने मंगलवार को इस घटना से संबंधित एक वीडियो भी जारी किया है।
विज्ञापन


इस वीडियो में महिला एक शख्स को बुरीतरह से चप्पल और डंडे से जमकर पीटती हुई नजर आ रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद आरोपी बैंक मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि वह महिला के द्वारा लगाये गये आरोपों की जांच कर रही है। दरअसल, महिला का आरोप था कि वह लोन लेने के लिए बैंक गई थी जहां मैनेजर ने उससे लोन पास करने के बदले शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा। एजेंसी के मुताबिक, यह घटना सोमवार (15 अक्टूबर) की है।
विज्ञापन




रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला को पैसे की जरूरत थी जिसके चलते उसने डीएचएफएल बैंक में दो लाख रुपये लोन लेने के लिए आवेदन किया था। अपना लोन पास करवाने के लिए जब महिला बैंक पहुंची तो मैनेजर ने उसे गलत तरीके से छूआ और कहा कि लोन अप्रूव करवाने के लिए उसे शारीरिक संबंध बनाना होगा। जिसके बाद महिला से यह बदतमीजी बर्दास्त न हुई और वह बैंक मैनेजर की शर्ट पकड़कर बाहर खींच लाई। इसके बाद महिला ने हाथ में एक डंडा लेकर बैंक मैनेजर को पीटना शुरू कर दिया। वीडियो में देखा जा रहा है कि महिला ने आरोपी शख्स को न सिर्फ डंडे से बल्कि हाथ, लात और चप्पल से पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed