फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman from Hyderabad was divorced by her husband living in Dubai

दुबई बैठे पति ने वॉट्सएप पर ही दे दिया पत्नी को तलाक, कहा- ये लो बर्थडे गिफ्ट

Mon, 24 Apr 2017 07:30 PM IST
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा Updated Mon, 24 Apr 2017 07:30 PM IST
विज्ञापन
Woman from Hyderabad was divorced by her husband living in Dubai
सुमायना और उसके पति - फोटो : ani

सुमायना नाम की एक महिला को उसके पति ने दुबई से वॉट्सएप पर तीन बार तलाक-तलाक-तलाक लिखकर भेजा। साथ ही मैसेज में पति ने यह भी लिखा कि यह तुम्हारा बर्थडे गिफ्ट है। यह घटना हैदराबाद की है।

विज्ञापन

  न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक सुमायना के पति ने वॉट्सएप मैसेज में लिखा है कि "तलाक, तलाक, तलाक... ये मेरा फैसला है। किसको लाती, जिसको बताती, जिसको बोलना है बोल दे। किसका बाप क्या करता। मैं भी अब अपनी बात नहीं बदलता। ये ही चाह रही थी न तू। ले दे दिया तेरे को बर्थडे गिफ्ट।" वहीं, सुमायना ने कहा कि मेरे सास-ससुर काला जादू करते हैं और मुझे टॉचर्र करते हैं। तलाक के बाद मेरे पिता ने मुझे पति के घर से वापस ले आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब हो कि पूरे देश में अभी ट्रिपल तलाक का मुद्दा खासी चर्चा में हैं। इससे पहले भी यूपी में नेटबॉल की राष्ट्रीय खिलाड़ी शुमला जावेद को उसके पति ने फोन पर तलाक दे दिया था। फिलहाल इस तरह के कई मामले सामने आ रहे हैं जिसमें कोई पत्रों के जरिये, तो कोई फोन के जरिये और कोई वॉट्सएप के जरिये तलाक दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed