फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman engineer turned fruit seller thrashed by RPF constable on railway station

शर्मनाक: इंजीनियर से फल विक्रेता बनी महिला को आरपीएफ कांस्टेबल ने पीटा, केस दर्ज

Sun, 03 Oct 2021 12:49 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, राउरकेला
पीटीआई, राउरकेला Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 03 Oct 2021 12:49 AM IST
सार

महिला ने दावा किया कि उसने कर्नाटक के धारवाड़ के एक इंजीनियरिंग कॉलेज से स्नातक किया है। उसे इंजीनियरिंग के बाद मन की नौकरी नहीं मिली तो वह ट्रेनों में फल बेचकर जीवन यापन कर रही है। 

विज्ञापन
Woman engineer turned fruit seller thrashed by RPF constable on railway station
भारतीय रेल - फोटो : social media

विस्तार

रेलवे सुरक्षा बल के एक सिपाही की शर्मनाक करतूत सामने आई है। ट्रेन में फल बेच कर अपना जीवन यापन कर रही महिला को सिपाही ने पीटा, आरोप है महिला गीतांजलि एक्सप्रेस में बिना टिकट यात्रा कर रही थी।
विज्ञापन


इंजीनियर से फल विक्रेता बनी महिला के साथ ये घटना शुक्रवार रात घटी। महिला ने सरकारी रेलवे पुलिस स्टेशन में सिपाही के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। अपनी प्राथमिकी में कहा कि आरपीएफ कांस्टेबल के हमले के कारण इंजीनियर के सिर पर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन


महिला ने कहा कि घटना पानपोश रेलवे स्टेशन पर हुई जब वह बिना टिकट गीतांजलि एक्सप्रेस में कर्नाटक के गुंडिया से हावड़ा जा रही थी क्योंकि उसके पास पैसे नहीं थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे बताया कि स्टेशन पर एक आरपीएफ कांस्टेबल ने मुझसे टिकट दिखाने के लिए कहा और मैंने उससे कहा कि मेरे पास कोई टिकट नहीं है क्योंकि मेरे पास पैसे नहीं हैं। इस पर वह मुझे गालियां देने लगा और फिर अचानक मेरे सिर पर लाठी से मारने लगा।

उसने कहा कि अगर टीटीई ने मुझ पर जुर्माना लगाया होता तो मुझे कोई शिकायत नहीं होती। लेकिन एक आरपीएफ कांस्टेबल के पास क्या अधिकार है कि वह मुझे गाली दे और मुझे बेरहमी से पीटे।


वहीं महिला ने दावा किया कि उसने कर्नाटक के धारवाड़ के एक इंजीनियरिंग कॉलेज से स्नातक किया है। उसे इंजीनियरिंग के बाद मन की नौकरी नहीं मिली तो वह ट्रेनों में फल बेचकर जीवन यापन कर रही है।
                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                जीआरपी, राउरकेला के प्रभारी निरीक्षक रंजन पटनायक ने कहा कि महिला को प्राथमिक उपचार दिया गया और आरपीएफ कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed