फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman drowns in Sea at Bandra Juhu Beach shut for visitors mumbai latest news in hindi

Mumbai News: मुंबई के बांद्रा तट पर समुद्र में डूबी महिला, अलर्ट के बाद जुहू बीच पर्यटकों के लिए बंद

Mon, 10 Jul 2023 12:12 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गुलाम अहमद Updated Mon, 10 Jul 2023 12:12 AM IST
सार

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के एक अधिकारी ने कहा कि 27 वर्षीय ज्योति सोनार नाम की महिला मुंबई के बांद्रा में समुद्र में डूब गई। फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है। 
 

विज्ञापन
Woman drowns in Sea at Bandra Juhu Beach shut for visitors mumbai latest news in hindi
जुहू बीच (फाइल फोटो) - फोटो : Pixabay

विस्तार

मुंबई के बांद्रा तट पर रविवार को एक महिला समुद्र में डूब गई है। महिला की पहचान ज्योति सोनार के रूप में हुई है। फायर ब्रिगेड ने पुलिस और बीएमसी के कर्मियों के साथ तलाशी अभियान शुरू किया है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के एक अधिकारी ने कहा कि 27 वर्षीय ज्योति सोनार नाम की महिला मुंबई के बांद्रा में समुद्र में डूब गई। फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


इस बीच, उच्च ज्वार की आशंका के मद्देनजर मुंबई में जुहू समुद्र तट को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं, मौसम विभाग (आईएमडी) ने राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है और अगले दो-तीन दिनों में देश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की है।

विज्ञापन

भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक नूरिया हवेलीवाला की मुंबई में मौत

भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक नूरिया हवेलीवाला (41) की मुंबई के एक अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। नूरिया को 2010 में नशे में गाड़ी चलाने के एक मामले में दोषी ठहराया गया था, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। एक अधिकारी ने बताया कि वह अवसाद में थीं और इलाज के दौरान मंगलवार को चर्नी रोड स्थित सैफी अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया।

दोस्त के साथ बहस में शिवाजी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, गिरफ्तार

इधर, गुजरात के वडोदरा में छत्रपति शिवाजी महाराज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने आर्यन पटेल को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि आरोपी ने अपने एक दोस्त के साथ बहस के दौरान 17वीं सदी के मराठा शासक पर कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed