Mumbai: अब मुंबई के सायन अस्पताल में महिला डॉक्टर से मारपीट, नशे में धुत मरीज और रिश्तेदारों पर पीटने का आरोप
सायन अस्पताल के रेजीडेंट डॉक्टरों ने बताया कि महिला डॉक्टर पर सुबह करीब 3:30 बजे हमला किया गया। वह उस दौरान ड्यूटी पर थीं। आरोपी मरीज के चेहरे पर चोट लगी थी। इलाज के दौरान मरीज और उसके साथ आए लोगों ने डॉक्टर को अपशब्द कहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोलकाता के बाद अब मुंबई से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। रविवार की सुबह, सायन अस्पताल में एक महिला रेजीडेंट डॉक्टर के साथ मारपीट की गई। खबर है कि एक मरीज और उसके रिश्तेदारों ने कथित रूप से महिला रेजीडेंट डॉक्टर को पीटा। आरोप है कि ये सभी लोग शराब के नशे में धुत थे। सायन अस्पताल के डॉक्टरों ने इस बारे में जानकारी दी। आपको बता दें कि हाल ही में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई। इस घटना से पूरे देश में हड़कंप मच गया था।
सायन अस्पताल के रेजीडेंट डॉक्टरों ने बताया कि महिला डॉक्टर पर सुबह करीब 3:30 बजे हमला किया गया। वह उस दौरान ड्यूटी पर थीं। बताया गया है कि आरोपी मरीज के चेहरे पर चोट लगी थी। आरोप है कि इलाज के दौरान मरीज और उसके साथ आए लोगों ने डॉक्टर को अपशब्द कहे। मरीज के साथ करीब पांच से छह लोग जाए थे और सभी नशे में धुत थे। आरोप है कि मरीज के साथ आए लोगों ने महिला डॉक्टर के साथ मारपीट भी की। खुद को बचाने की कोशिश में महिला डॉक्टर को भी चोटें आईं।
बृहन्मुंबई नगर निगर (BMC) के महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (एमएआरडी) के प्रमुख डॉक्टर अक्षय मोरे ने इस बारे में जानकारी है। उन्होंने बताया कि यह घटना सुबह 3:30 बजे की है। डॉ मोरे ने कहा, एक मरीज और उसके कुछ रिश्तेदार नशे की हालत में अस्पताल पहुंचे थे। मरीज और उसके साथ आए लोगों ने महिला रेजीडेंट डॉक्टर से झगड़ा किया। इसके बाद मरीज और उसके परिवार ने मौके से फरार हो गए।
महिला डॉक्टर ने इस घटना को लेकर सायन पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। सायन अस्पताल के रेजीडेंट डॉक्टरों ने पुलिस स्टेशन में पहुंचकर कहा कि इस चिंताजनक घटना से स्पष्ट होता है कि सुरक्षा में गंभीर चूक हुई है। उन्होंने कहा, ‘हमारे डॉक्टरों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं हो सकता। इस स्थिति को तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है।’
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.