फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman dies onboard, Mumbai-Varanasi IndiGo flight makes emergency landing

IndiGo: मुंबई से वाराणसी जा रही इंडिगो की फ्लाइट में महिला की मौत, छत्रपति संभाजीनगर में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Mon, 07 Apr 2025 02:35 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, छत्रपति संभाजीनगर
पीटीआई, छत्रपति संभाजीनगर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 07 Apr 2025 02:35 PM IST
सार

मुंबई-वाराणसी इंडिगो के विमान की छत्रपति संभाजीनगर में आपात लैंडिंग करानी पड़ी। दरअसल, विमान में बीच हवा में एक महिला यात्री की तबीयत बिगड़ गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल ही आपात लैंडिंग का फैसला लिया गया। हालांकि, महिला की जान नहीं बचाई जा सकी। 

विज्ञापन
Woman dies onboard, Mumbai-Varanasi IndiGo flight makes emergency landing
इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट में सवार 89 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इसके बाद विमान की महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि मुंबई-वाराणसी फ्लाइट ने रविवार रात चिकलथाना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की थी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जमीन के बदले नौकरी घोटाले में ईडी को झटका, लालू यादव के सहयोगी को जमानत के खिलाफ अर्जी पर सुनवाई से इनकार
विज्ञापन


मिर्जापुर की मूल निवासी सुशीला देवी की मौत
अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की मूल निवासी सुशीला देवी मुंबई से फ्लाइट में सवार हुई थीं। बीच हवा में ही उनकी तबीयत खराब होने लगी। मेडिकल इमरजेंसी के कारण फ्लाइट रात करीब 10 बजे चिकलथाना एयरपोर्ट पर उतरी। लैंडिंग के समय मेडिकल टीम ने महिला की जांच की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- निवेशकों के ₹20 लाख करोड़ डूबे: कमजोर पड़े भारतीय बाजार का 'ट्रंप के टैरिफ' ने और बुरा हाल किया, अब आगे क्या?

विमान वाराणसी के लिए अपनी आगे की यात्रा पर रवाना
अधिकारी ने बताया कि एमआईडीसी सिडको पुलिस स्टेशन ने जरूरी औपचारिकताएं पूरी कीं और विमान वाराणसी के लिए अपनी आगे की यात्रा पर रवाना हो गया। एयरलाइन के मुताबिक, महिला के शव को छत्रपति संभाजीनगर स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed