फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman dies after being chased repeatedly stabbed outside crowded eatery in Kolkata news in hindi

West Bengal: पति से अवैध संबंध के शक में पत्नी ने महिला पर करवाया चाकू से हमला, ज्यादा खून बहने की वजह से मौत

Fri, 31 Jan 2025 02:00 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 31 Jan 2025 02:00 PM IST
सार

घटना गुरुवार की रात को साढ़े आठ बजे घटी, जब महिला भोजनालय पहुंची। महिला को उसके कार से घसीटकर बाहर निकाला गया और उसपर चाकू से कई बार हमला किया गया।

विज्ञापन
Woman dies after being chased repeatedly stabbed outside crowded eatery in Kolkata news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पश्चिम बंगाल में कोलकाता के पूर्वी इलाके में एक नाबालिग समेत तीन लोगों द्वारा एक भोजनालय के बाहर पीछा करने और कई बार चाकू मारने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पीड़िता की पहचान 20 वर्षीय रोफिया साकिल के तौर पर की गई है। अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता को भोजनालय के बगल में खड़ी एक कार से नीचे खींच लिया गया और गुरुवार को हत्या करने से पहले उसका पीछा किया गया। अधिक खून बहने के कारण अस्पताल में इलाज के दौरान पीड़िता की मौत हो गई।
विज्ञापन

तीन संदिग्ध गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया। शव को भी पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि वे नारकेलडांगा इलाके के राजा रामनारायण स्ट्रीट की रहने वाली महिला और मोहम्मद फारुख अंसारी के बीच एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के संभावित पहलू की जांच कर रहे थे। दरअसल, मोहम्मद फारुख अंसारी के परिवार के सदस्यों पर हमले को अंजाम देने का संदेह है। 
विज्ञापन


महिला पर किया चाकी से हमला
यह घटना गुरुवार की रात को साढ़े आठ बजे घटी, जब महिला भोजनालय पहुंची। महिला को उसके कार से घसीटकर बाहर निकाला गया और उसपर चाकू से कई बार हमला किया गया। चश्मदीदों ने बताया कि महिला जान बचाने के लिए भागने लगी और मदद के लिए चिल्ला रही थी। हमलावरों ने उसका पीछा करते हुए उसपर फिर से हमला किया। तीनों संदिग्धों को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खून बहने के कारण महिला की हुई मौत
अधिकारी ने बताया कि फारुख अंसारी फिलहाल फरार है। उसकी पहचान उस महिला के पति के रूप में की गई है जो हमलावरों में शामिल थी। पीड़िता भी शादीशुदा थी। पीड़िता को सरकारी एनआरएस मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, जहां आपातकालीन ओटी में सर्जिकल प्रक्रिया के बावजूद शुक्रवार को लगभग 2 बजे उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि बहुत खून बहने के कारण महिला की मौत हो गई। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed