{"_id":"6673ee237c376b246d0bf617","slug":"woman-death-as-car-reverses-into-valley-case-registered-against-male-friend-news-in-hindi-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: रिवर्स गियर लगे होने के बावजूद महिला ने दबाया एक्सीलेटर, खाई में गिरी कार; अब दोस्त पर केस दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: रिवर्स गियर लगे होने के बावजूद महिला ने दबाया एक्सीलेटर, खाई में गिरी कार; अब दोस्त पर केस दर्ज
Thu, 20 Jun 2024 02:24 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 20 Jun 2024 02:24 PM IST
सार
बचावकर्मियों को उसतक पहुंचने और कार को ढूंढने में एक घंटा लग गया। महिला को जब अस्पताल लाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दरअसल, तीन दिन पहले एक कार के घाटी में गिरने से उसमें मौजूद एक महिला की मौत हो गई थी। व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। व्यक्ति पर लापरवाही से महिला मित्र की मौत का कारण बनने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति ने अपनी दोस्त को यह जाने बिना ही कार की चाबी सौंप दी कि उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है।
व्यक्ति पर लापरवाही से मौत का कारण बनने का मामला दर्ज
23 वर्षीय श्वेता सुर्वसे की सोमवार को मौत हो गई। कार के रिवर्स गियर में होने के बावजूद उसने गलती से एक्सीलेटर दबा दिया था। इस दौरान व्यक्ति सूरज मुले उसका वीडियो बना रहा था। कार पीछे खिसक गई और बैरियर तोड़कर खाई में गिर गई। बचावकर्मियों को उसतक पहुंचने और कार को ढूंढने में एक घंटा लग गया। महिला को जब अस्पताल लाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को व्यक्ति के खिलाफ लापरवाही से महिला मित्र की मौत का कारण बनने का मामला दर्ज किया गया है।
मृतक की बहन ने व्यक्ति पर लगाया हत्या की साजिश रचने का आरोप
खुलताबाद पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, "हम कानून के दिशानिर्देशों के अनुसार आरोपी के खिलाफ नोटिस जारी करेंगे।" मृतक की चचेरी बहन प्रियंका ने व्यक्ति पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। प्रियंका ने दावा किया कि इस घटना के पांच-छह घंटे बाद उन्हें श्वेता की मौत की सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि वह (श्वेता) कभी भी कोई रील नहीं बनाती थी और न ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करती थी। आरोपी ने हत्या की साजिश रची और उसे शहर से 30-40 किमी दूर ले गया।