{"_id":"5b2c80c24f1c1b694d8b7c64","slug":"woman-created-ruckus-in-karnataka-to-tell-bjp-mla-is-her-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक : बीजेपी विधायक को अपना पति बता महिला ने खूब किया हंगामा, कहा- छोड़ूंगी नहीं ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कर्नाटक : बीजेपी विधायक को अपना पति बता महिला ने खूब किया हंगामा, कहा- छोड़ूंगी नहीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक
Updated Fri, 22 Jun 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
प्रेमाकुमारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक में एक महिला ने बीजेपी विधायक की प्रेमिका और पत्नी होने का दावा करते हुए उनके ऑफिस के बाहर खूब हंगामा किया। इतना ही नहीं, जब ऑफिस के कर्मचारियों ने उसे विधायक से नहीं मिलने दिया तो उसने उनके साथ बदसलूकी भी की। हालांकि विधायक एसए रामदास उस समय अपने ऑफिस में मौजूद नहीं थे। विधायक के परिचितों की मानें तो विधायक का उस महिला से कोई संबंध नहीं है। महिला बस उनसे पैसे ऐंठने की नियत से ऐसा कर रही है। ये घटना गुरुवार की है।
एसए रामदास मैसूरु के कृष्णाराजा सीट से बीजेपी विधायक हैं। आरोप है कि गुरुवार की सुबह महिला उनसे मिलने के लिए उनके ऑफिस गई थी। उसने वहां मौजूद कर्मचारियों से विधायक को अपना पति बताते हुए मिलने की बात कही। लेकिन कर्मचारियों ने विधायक के वहां मौजूद नहीं होने की बात कही। इसपर महिला कर्मचारियों पर ही भड़क गई और उनपर चिल्लाते हुए उन्हें भला-बुरा कहने लगी।
महिला का नाम प्रेमाकुमारी बताया जा रहा है। कर्मचारियों की मानें तो उसने विधायक को धमकी भी दी और कहा कि जब तक मैं जिंदा हूं, रामदास को नहीं छोड़ूंगी। मैं रामदास से प्यार करती हूं और यही वजह थी कि मैंने उसके खिलाफ विधानसभा चुनाव से अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली थी। महिला ने कहा कि मैं उससे (एसए रामदास) मिलने की लगातार कोशिश कर रही हूं, लेकिन वो मिलने को तैयार ही नहीं है और न ही वह मेरा फोन ही उठा रहा है। महिला ने विधायक को धमकी दी कि मैं उसे नहीं छोड़ूंगी।
विज्ञापन
बताते चलें कि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले भी इस महिला को लेकर खूब चर्चा हुई थी। दरअसल प्रेमाकुमारी नाम की महिला ने कृष्णाराजा सीट से विधायक एसए रामदास के खिलाफ चुनाव लड़ने की धमकी दी थी। हालांकि बाद में उसने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली थी। इसके बाद विधायक पर भी आरोप लगे थे कि उन्होंने उम्मीदवारी वापस लेने के लिए महिला को 5 करोड़ रुपये दिए थे।