फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman body found in abandoned suitcase in Kolkata Baguiati Latest News Update

West Bengal: कोलकाता में नाले के पास लावारिस सूटकेस में मिला महिला का शव, शरीर पर चोट के निशान भी देखे गए

Tue, 22 Apr 2025 01:34 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 22 Apr 2025 01:34 PM IST
विज्ञापन
Woman body found in abandoned suitcase in Kolkata Baguiati Latest News Update
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

पश्चिम बंगाल में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। राज्य की राजधानी कोलकाता के बागुईआटी में एक लावारिस सूटकेस में महिला का शव मिला है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह कोलकाता के बागुईआटी इलाके में एक लावारिस सूटकेस में एक महिला का शव मिला। सूटकेस बागुईहाटी पुलिस स्टेशन के पास सड़क के किनारे एक नाले के पास पड़ा मिला।

विज्ञापन


शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। उसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि उन्होंने महिला के शरीर पर चोट के निशान भी हैं। महिला जहां शव मिला, उस इलाके की नहीं लग रही थी। इलाके के एक निवासी ने बताया कि हमें संदेह है कि शव को कल रात यहां फेंका गया है। 
विज्ञापन


फरवरी में भी सामने आई थी ऐसी ही घटना
इससे पहले फरवरी में एक महिला और उसकी बेटी को कुमारतुली में हुगली नदी के किनारे एक सूटकेस में शव फेंकते हुए पकड़ा गया था। बाद में पता चला कि शव बेटी की सास का था, जिसकी उन्होंने कथित तौर पर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed