फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman and her lover arrested for killing husband in Odisha

ओडिशा: पति की हत्या के आरोप में महिला और उसका प्रेमी गिरफ्तार, कुएं में धक्का देकर उस पर फेंका था बड़ा पत्थर

Fri, 24 Mar 2023 11:10 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेहरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेहरामपुर Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 24 Mar 2023 11:10 PM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना 28 जनवरी को बेगुनियापाड़ा इलाके के अंगरगांव गांव में हुई थी। अगले दिन शव मिला था और जांच शुरू की गई थी। 

विज्ञापन
Woman and her lover arrested for killing husband in Odisha
ओडिशा पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओडिशा के गंजाम जिले में एक महिला और प्रेमी को उसके पति की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि  30 साल की एक महिला और अपने 42 साल के प्रेमी के साथ अपने 37 वर्षीय पति की हत्या की। मृतक की पहचान गरीबा दास के रूप में हुई है। मुख्य आरोपी संतोष दास के ट्रैक्टर का चालक था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, महिला सुदेशना दास ने अपने पति को मारने की साजिश रची थी। घटना से पहले उसने संतोष से फोन पर लंबी बातचीत की। इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर गरीबा को अपने खेत में एक कुएं में धकेल कर और उस पर एक बड़ा पत्थर फेंक कर मार डाला।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना 28 जनवरी को बेगुनियापाड़ा इलाके के अंगरगांव गांव में हुई थी। अगले दिन शव मिला था और जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान यह पाया गया कि सुदेशना और गरीबा हमेशा झगड़ा करते थे, क्योंकि उन्हें संदेह था कि उसका संतोष के साथ संबंध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेगुनियापाड़ा पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक पूर्ण चंद्र प्रधान ने बताया कि हत्या की योजना के मुताबिक संतोष ने जंगली जानवरों से अपनी फसलों की रक्षा के बहाने गरीबा को अपने खेत में आने के लिए कहा था। दोनों ने शराब पी और बाद में उसने गरीबा को कुएं में धकेल दिया और एक बड़ा पत्थर उस पर फेंका, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आगे की जांच में संतोष और सुदेशना की संलिप्तता साबित हुई और उन्हें गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed