फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman activist Rehana Fathima has been arrested by Pathanamthitta Police

केरल : सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में रेहाना फातिमा गिरफ्तार 

Tue, 27 Nov 2018 02:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केरल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केरल Updated Tue, 27 Nov 2018 02:15 PM IST
विज्ञापन
Woman activist Rehana Fathima has been arrested by Pathanamthitta Police

केरल में पथानामथिट्टा पुलिस ने महिला कार्यकर्ता रेहाना फातिमा को गिरफ्तार किया है। रिहाना पर आरोप है कि उन्होंने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से धार्मिक भावनाओं को कथित रूप से चोट पहुंचाने की कोशिश की। रिहाना की गिरफ्तारी इसी मामले को लेकर की गई है। पुलिस ने रेहाना को उनके आवास से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


बता दें कि रेहाना केरल के सबरीमाला मंदिर में प्रवेश करने को लेकर वह काफी चर्चा में भी रही थीं। रेहाना सामाजिक कार्यकर्ता के साथ बीएसएनएल की कर्मी भी हैं। केरल के सबरीमाला में भगवान अयप्पा के मंदिर में प्रवेश की कोशिश करने वाली रेहाना फातिमा का तबादला शहर के पलारीवत्तोम टेलीफोन एक्सचेंज में कर दिया गया था।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि स्थानीय बोट जेटी शाखा की ग्राहक सुविधा इकाई में तकनीशियन के तौर पर काम करने वालीं फातिमा का मंगलवार को पलारीवत्तोम टेलीफोन एक्सचेंज में तबादला कर दिया। इस एक्सचेंज में उन्हें जनसंपर्क का काम नहीं करना होगा। बहरहाल, सूत्रों ने बताया कि फातिमा ने कर्तव्य में कोई लापरवाही नहीं बरती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सबरीमाला कर्म समिति ने मंगलवार को पलारीवत्तोम के बीएसएनएल दफ्तर तक विरोध मार्च कर फातिमा के निष्कासन की मांग की थी। केरल मुस्लिम जमात काउंसिल ने ‘‘लाखों हिंदू श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत करने’’ को लेकर फातिमा को मुस्लिम समुदाय से निष्कासित कर दिया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed