वीडियो: बिना इंजन 10 किमी दौड़ी सवारियों से भरी ट्रेन, यात्रियों की अटकी रहीं सांसें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रेलवे में लापरवाही की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रहीं। ताजा मामला ओडिशा के तीतलागढ़ स्टेशन का है, जहां सवारियों से भरी अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन बिना इंजन के ही पटरी पर दौड़ पड़ी। करीब 10 किलोमीटर दूर जाकर ट्रेन को किसी तरह से रोका गया और फिर इंजन भेजकर दोबारा स्टेशन पर लाने के बाद आगे के लिए रवाना किया गया। इस दौरान पटरी पर यदि कोई दूसरी ट्रेन आ रही होती तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस को संबलपुर रेलवे डिविजन के इस स्टेशन पर रोककर दूसरी दिशा में ले जाने के लिए इंजन का छोर बदला जाता है। शनिवार रात करीब 10 बजे जब इंजन को एकतरफ से हटाकर ट्रेन के दूसरे सिरे पर जोड़ने के लिए ले जाने की प्रक्रिया चल रही थी। इस दौरान कर्मचारी डिब्बों के ब्रेक लगाना भूल गए। ट
Coaches of Ahmedabad-Puri express rolled down towards Kesinga side near Titlagarh y'day because skid-brakes were not applied. Coaches stopped by Railway staff by putting stones and bringing them to halt. All passengers safe #Odisha pic.twitter.com/VW9xdEMwuL
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 7, 2018
तीतलागढ़ से केसिंगा की तरफ इस रेल पटरी में ढलान होने के कारण सभी डिब्बे बिना इंजन के ही दौड़ पड़े। करीब 10 किलोमीटर तक ये डिब्बे पटरी पर दौड़ते रहे। इसके बाद एक हॉल्ट पर अलर्ट स्टाफ ने किसी तरह डिब्बों के आगे छोटे पत्थर आदि डालकर ट्रेन को रोका और सुरक्षित लाइन पर ले गए।
निलंबित हुआ पूरा स्टाफ
ईस्ट कोस्ट रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार, इंजन शंटिंग प्रक्रिया के नियमों का पालन नहीं करने के लिए मौके पर मौजूद रेलवे स्टाफ को निलंबित कर दिया गया है। और संबलपुर डिविजिन के रेलवे मैनेजर जयदीप गुप्ता ने घटना की वरिष्ठ अधिकारी से जांच कराने के आदेश दिए हैं। प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना के बाद तीतलागढ़ से इंजन भेजकर ट्रेन को दोबारा स्टेशन पर वापस लाया गया और इसके बाद आगे रवाना किया गया।