फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   With caste enumeration decision, govt likely to conduct census 'soon': Govt functionary

Census: जाति की गणना के एलान के साथ ही जल्द जनगणना करा सकती है सरकार, कोरोना महामारी के कारण हुई देरी

Wed, 30 Apr 2025 10:26 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 30 Apr 2025 10:26 PM IST
सार

Census: केंद्र सरकार ने जाति जनगणना कराने का फैसला किया है।  सरकार अब जल्द जनगणना का अभ्यास भी शुरू कर सकती है।  कोरोना महामारी के कारण इसमें लगातार देरी हो रही थी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन
With caste enumeration decision, govt likely to conduct census 'soon': Govt functionary
भारत की आबादी - फोटो : एनआईए (फाइल)

विस्तार

केंद्र सरकार ने बुधवार को जाति जनगणना कराने का फैसला किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सरकार अब जल्द जनगणना कराने की भी योजना बना रही है। कोरोना महामारी के कारण प्रत्येक दस साल में होने वाली जनगणना को टाल दिया गया था। जिसके बाद से इसमें लगातार देरी हो रही थी। अब सबका ध्यान इस पर है कि यह जनगणना कब कराई जाएगी, क्योंकि इसमें पहले ही पांच साल की देरी हो चुकी है। 

विज्ञापन


इस घटनाक्रम से परिचित एक अधिकारी ने कहा कि जनगणना 'जल्द' कराई जाएगी क्योंकि जाति गणना को लेकर फैसला न होने के कारण पूरी प्रक्रिया में देरी हो रही थी। जनगणना भारत के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त की सीधी देखरेख में कराई जाएगी, जो गृह मंत्रालय (एमएचए) को रिपोर्ट करते हैं। गृह मंत्रालय ने अब तक यह नहीं बताया है कि यह बड़ा जनगणना अभ्यास कब शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'पूर्वोत्तर का विकास मोदी सरकार की प्राथमिकता', हाई-स्पीड कॉरिडोर को मंजूरी मिलने के बाद बोले शाह
विज्ञापन
विज्ञापन


जनगणना की घर सूची बनाने की प्रक्रिया और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) को अपडेट करने का काम 1 अप्रैल से 30 सितंबर 2020 के बीच पूरे देश में होना था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे टाल दिया गया। जनगणना की प्रक्रिया अभी भी थमी हुई है और सरकार ने अब तक इसकी नई तारीखों की घोषणा नहीं की है।अगस्त 2024 में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि जनगणना उपयुक्त समय पर कराई जाएगी और इसका एलान तभी किया जाएगा, जब फैसला लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: जाति जनगणना के फैसले का राहुल गांधी ने किया समर्थन, पूछा- टाइमलाइन बताए सरकार?

हालांकि, 2025-26 के बजट में जनगणना के लिए सिर्फ 574.80 करोड़ रुपये ही रखे गए हैं, जिससे यह संकेत मिलता है कि इतनी देरी के बाद भी यह काम इस साल शायद न हो पाए। हालांकि, सरकारी अधिकारी ने कहा कि बजट कोई बड़ी समस्या नहीं है और इसे बिना किसी रुकावट के आसानी से निपटाया जा सकता है। 2025-26 के बजट के अनुसार, जनगणना सर्वे और सांख्यिकी के लिए भारत के रजिस्ट्रार जनरल (आरजीआई) को 574.80 करोड़ रुपये आवंटित गए हैं, जबकि 2024-25 में यह राशि 572 करोड़ रुपये थी। पूरी जनगणना और एनपीआर अभ्यास करने में सरकार का 13,000 करोड़ रुपये से अधिक का खर्चा आ सकता है। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed