फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Wing Commander Abhinandan Varthaman inquired from the security agencies

विंग कमांडर अभिनंदन से सुरक्षा एजेंसियों ने की पूछताछ 

Mon, 04 Mar 2019 12:07 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Mon, 04 Mar 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
Wing Commander Abhinandan Varthaman inquired from the security agencies

विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की दूसरे दिन रविवार को भी चिकित्सकीय जांच की गई। इस दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने अभिनंदन से पूछताछ (डीब्रीफिंग) की। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों की ओर से उनसे सवाल-जवाब करने का सिलसिला अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा। एक सैन्य अधिकारी ने बताया, हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि अभिनंदन जल्द कॉकपिट में लौटें।

विज्ञापन


रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और वायुसेना प्रमुख बीएस धनोवा ने शनिवार को अभिनंदन से अलग-अलग मुलाकात की थी। इस दौरान विंग कमांडर ने उन्हें बताया कि पाकिस्तान ने कैद रखने के दौरान उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया था। विंग कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तान से भारत लौटने पर शुक्रवार देर रात दिल्ली लाया गया था। उन्हें पहले एयरफोर्स सेंट्रल मेडिकल एस्टेबलिशमेंट (एएफसीएमई) ले जाया गया था। बाद में उन्हें आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी जांच की जा रही है।  
विज्ञापन


भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने वाले पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों को खदेड़ने के दौरान हवा में हुई मुठभेड़ में अभिनंदन का मिग-21 गिर गया था, जिसके बाद पाकिस्तानी सेना ने उन्हें पकड़ लिया था। इससे पहले वर्तमान ने पाकिस्तानी वायुसेना के एफ-16 विमान को मार गिराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रीढ़ की हड्डी और पसली में चोट 

अभिनंदन वर्तमान की रीढ़ की हड्डी और पसली में चोट आई है। मेडिकल जांच में यह बात सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, एमआरआई स्कैन में कोई बग नहीं मिला है, लेकिन रीढ़ की हड्डी के निचले हिस्से में चोट है। माना जा रहा है कि पैराशूट से उतरने के दौरान उन्हें यह चोट लगी है। पीओके में उतरने पर लोगों ने उन पर हमला बोल दिया था। इसमें उनकी पसली में चोट लग गई थी।


अभिनंदन के फर्जी अकाउंट की जांच

आजमगढ़। विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान के नाम से फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाकर पाकिस्तान के पक्ष में नारे लगाए गए। इस बात की शिकायत पर एसपी ने तत्काल मामले की जांच क्राइम ब्रांच की साइबर सेल को सौंप दी। साथ ही खुफिया विभाग को भी संदिग्ध की पहचान करने के लिए लगाया गया है। अवकुश सिंह नामक युवक ने यूपी पुलिस, डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र और एसपी को ट्वीट कर बताया है कि किसी संदिग्ध व्यक्ति ने भारतीय पायलट के नाम का फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाया है। यह हाल में ही बनाया गया है और बहुत कम समय में इसके 1400 फॉलोअर हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed