फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Will the heat of G-23 go away?: Sonia Gandhi meets some disgruntled leaders at her residence, high command preparing to resolve the differences

जी-23 की गरमी दूर होगी?: सोनिया गांधी ने अपने आवास पर की कुछ असंतुष्ट नेताओं से मुलाकात, मनाने की तैयारी में आलाकमान

Tue, 22 Mar 2022 03:07 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 22 Mar 2022 03:07 PM IST
सार

हाल ही में असंतुष्ट नेताओं से हाईकमान की सुलह कराने के लिए वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। उसके बाद सोनिया गांधी ने सुलह की दिशा में कदम उठाया है। 

विज्ञापन
Will the heat of G-23 go away?: Sonia Gandhi meets some disgruntled leaders at her residence, high command preparing to resolve the differences
SONIYA-RAHUL GANDHI - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं के समूह जी-23 को मनाने के लिए पार्टी आलाकमान ने पेशकश की है। मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने आवास पर इस समूह के कुछ नेताओं के साथ मुलाकात की। इसमें उनके गीले शिकवे दूर करने के प्रयास किए गए। 

विज्ञापन

 

हाल ही में असंतुष्ट नेताओं से हाईकमान की सुलह कराने के लिए वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। उसके बाद सोनिया गांधी ने सुलह की दिशा में कदम उठाया है। जी-23 के नेता कांग्रेस संगठन में समग्र बदलाव की मांग कर रहे हैं। वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने तो कांग्रेस को परिवारवाद से मुक्त कर 'घर की कांग्रेस' को 'सबकी कांग्रेस' बनाने की बात कही है।

विज्ञापन

 
सूत्रों के अनुसार जी-23 को मनाने के लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी दोनों सक्रिय हो गए हैं। बीते कुछ दिनों से हो रहीं मुलाकातों के दौर से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि असंतुष्टों की गरमी जल्द खत्म हो सकती है। जी-23 के कुछ नेता मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे। इनमें आनंद शर्मा, मनीष तिवारी और विवेक तन्खा शामिल हैं। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह भी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने उनके आवास पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक असंतुष्ट नेताओं की शिकायतें, सुझाव और भावनाओं को जानने के बाद सोनिया गांधी ने इन नेताओं को आश्वासन दिया कि भविष्य में उनके सुझावों के आधार पर पार्टी आगे बढ़ेगी। असंतुष्ट नेताओं की नाराजगी राहुल के करीबी उन नेताओं को लेकर है, जिन्हें कुछ सालों में आगे बढ़ाया गया और बड़ी जिम्मेदारी दी गई। सूत्रों के मुताबिक असंतुष्टों को लगता है कि राहुल के कुछ करीबियों के कारण ही दूरियां बढ़ी हैं।

इससे पहले गुलाम नबी आजाद ने सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। आजाद भी जी-23 में शामिल हैं। गत दिवस आजाद के घर पर जी-23 के नेताओं की बैठक हुई थी। इसमें कहा गया कि भाजपा से मुकाबले के लिए कांग्रेस को मजबूत करना जरूरी है। आने वाले दिनों में सोनिया गांधी कुछ अन्य असंतुष्ट नेताओं से भी मुलाकात कर सकती हैं। 


जी-23 समूह ने 16 मार्च को कहा था कि कांग्रेस के लिए आगे बढ़ने का एकमात्र तरीका सभी स्तरों पर समावेशी और सामूहिक नेतृत्व और निर्णय लेने का एक मॉडल अपनाना था। जी-23 के सूत्रों ने कहा कि वे कांग्रेस को मजबूत करना चाहते हैं। पार्टी को किसी भी तरह से कमजोर नहीं करना चाहते हैं। इस बैठक के बाद कांग्रेस के 18 नेताओं ने बयान जारी कर कहा था कि वे तब तक पार्टी नहीं छोड़ेंगे, जब तक उन्हें पार्टी से बाहर नहीं किया जाता। जी-23 में संदीप दीक्षित, शशि थरूर, भूपिंदर हुड्डा, आनंद शर्मा, कपिल सिब्बल, मनीष तिवारी, अखिलेश प्रसाद सिंह, पीजे कुरियन, राज बब्बर और पृथ्वी राज चव्हाण जैसे वरिष्ठ नेता शामिल हैं।  उन्होंने कहा था कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी शिकस्त और लगातार नेताओं-कार्यकर्ताओं का पार्टी छोड़कर जाने के सिलसिले पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उसी मुद्दे पर चर्चा करने के लिए यह बैठक बुलाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed