{"_id":"576c6bf34f1c1bc525b4902c","slug":"will-suspend-sack-cea-demand-if-govt-considers-him-patriotic-swamy","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामी ने सरकार को बताया दायरा, कहा- सब कुछ जानते हुए भी सरकार माफ करने को तैयार तो मैं भी तैयार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
स्वामी ने सरकार को बताया दायरा, कहा- सब कुछ जानते हुए भी सरकार माफ करने को तैयार तो मैं भी तैयार
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 24 Jun 2016 04:38 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम पर हमला मामले में सरकार की दायरे में रहने की नसीहत झेलने वाले भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने गुरूवार को पलटवार किया है। स्वामी ने सवाल किया है कि क्या देश के खिलाफ काम करने वाले को माफ किया जा सकता है?
विज्ञापन
अगर सबकुछ जानते हुए भी सरकार उन्हें काम का आदमी मानती है तो मैं भी उनकी बर्खास्तगी की मांग वापस लेने के लिए तैयार हूं। स्वामी ने अरविंद पर एक बार फिर से आरोपों की बारिश करते हुए खुलासा किया कि वर्ष 2013 में उन्होंने वर्तमान प्रधानमंत्री और गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को औसत मुख्यमंत्री बताया था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अरविंद पर हमले के बाद बुधवार को जहां भाजपा ने स्वामी के आरोपों से खुद को अलग कर लिया था, वहीं वित्त मंत्री अरुण जेटली ने स्वामी को अनुशासन का दायरे की याद दिलाई थी। वित्त मंत्री ने अरविंद को काम का आदमी बताते हुए कहा था कि सरकार को उन पर पूरा भरोसा है।
विज्ञापन
सरकार की ओर से मिली नसीहत और पार्टी के आरोपों से किनारा किए जाने के एक दिन बाद स्वामी ने सरकार के न सिर्फसरकार के मुख्य सलाहकार पर निशाना साधा, बल्कि इसी बहाने नसीहत देने वाले वित्त्त मंत्री पर भी परोक्ष हमला किया।
ट्वीट के माध्यम से उन्होंने सवाल किया कि क्या कोई देशभक्त अपने देश के खिलाफ किसी दूसरे देश को सलाह दे सकता है? अमेरिका को भारत को नुकसान पहुंचाने वाली सलाह दे सकता है? अपने देश को नुकसान पहुंचाने वाले व्यक्ति को माफ किया जा सकता है? अगर ऐसा है तो मैं अपनी मांग वापस लेता हूं।
अगर भाजपा की केंद्र सरकार अरविंद सुब्रमण्मय के बारे में सब कुछ जानने के बावजूद यह कहती है कि वह हमारे लिए अहम हैं तो मैं उनकी बर्खास्तगी की मांग वापस ले लूंगा और सच्चाई साबित होने तक इंतजार करुंगा। स्वामी ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि इसी अरविंद ने वर्ष 2013 में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री और वर्तमान प्रधानमंत्री को औसत मुख्यमंत्री करार दिया था।
Published By Rahul Sankrityayan