फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Will resound at every intersection and national routes

हर चौराहे और मार्गों पर गूंजेगा राष्ट्रगान

Sat, 06 Aug 2016 03:58 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 06 Aug 2016 03:58 AM IST
विज्ञापन
Will resound at every intersection and national routes
मां तुझे प्रणाम - फोटो : gjjkh
अमर उजाला के अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ में सभी राजनीतिक दल एकजुट होकर सहयोग देंगे। इस बार भी शहर के हर चौराहे और प्रमुख मार्गों पर सुबह 10 बजे राष्ट्रगान होगा। शहरवासी देश के लिए 52 सेकेंड के लिए रुकेंगे।
विज्ञापन


अमर उजाला के साथ राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों ने मोहकमपुर स्थित मुख्य कार्यालय में बैठक की और तैयारियों पर सुझाव देने के साथ ही सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को हुई बैठक में सबसे पहले प्रोजेक्टर पर गत वर्ष के आयोजन की झलकियां दिखायी गईं। जिसे सभी ने सराहते हुए कहा कि अमर उजाला का यह कार्यक्रम निरंतर सात वर्षों से नयी ऊंचाई के साथ आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान प्रमुख लोगों ने कई सुझावों के साथ पार्टी स्तर से सहयोग की बात कही। सपा के दर्जा प्राप्त मंत्री चौ. राजपाल सिंह ने कहा कि इस अभियान से देश प्रेम की बयार बहती है।

सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने सुझाव दिया कि आयोजन को शहर की कालोनियों तक ले जाकर इसमें महिलाओं की भागीदारी और ज्यादा की जाए। पूर्व विधायक और रालोद नेता राजेंद्र शर्मा ने कहा आज की पीढ़ी जंग ए आजादी से जुड़े महापुरुषों को भूल रही है।

लेकिन अमर उजाला का अभियान हर साल उन यादों को न सिर्फ ताजा कराता है, बल्कि युवाओं में देश प्रेम का उत्साह भी भरता है। नगर निगम की तरफ से शहर के प्रत्येक चौराहे की सफाई कराने के साथ ही प्रत्येक वार्ड में रंगोली सजाई जाएगी।

निगम बोर्ड के सभी पार्षद कार्यक्रम में शामिल होंगे। चौराहों पर होर्डिग्स भी लगाए जाएंगे। हरिकांत अहलूवालिया, महापौर जनपद की सभी 10 नगर पंचायतों और दो नगर पालिकाओं में मां तुझे प्रणाम का प्रचार करेंगे।

जेल चुंगी और कमिश्नर चौराहे पर 15 अगस्त की सुबह 10 बजे सपा नेता, कार्यकर्ता व्यवस्था बनाएंगे। शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर सपा की तरफ से होर्डिंग भी लगाए जाएंगे। जयवीर सिंह, जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी यह कार्यक्रम वास्तव में शहर की पहचान बन गया है।

इसके लिए पूरा सहयोग किया जाएगा। शहर की उन बस्तियों में भी इस बार राष्ट्रगान कराया जाएगा, जहां अब तक नहीं हो रहा था। अमर उजाला का यह आह्वान जन जन तक पहुंचाया जाएगा।  अतर सिंह राव, एमएलसी एवं वेस्ट यूपी प्रभारी बसपा यह कार्यक्रम वास्तव में काबिल ए तारीफ है।


 

शहर की जनता अब इसे भली भांति जान गई है

Will resound at every intersection and national routes
‘मां तुझे प्रणाम’ - फोटो : jhjf
शहर की जनता अब इसे भली भांति जान गई है। हर बार की तरह इस बार भी शहर भर में कार्यक्रम को जोरशोर से कराया जाएगा। सुनील जाटव, जिलाध्यक्ष बसपा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दिन रात एक कर दिया जाएगा। कार्यक्रम एकता का प्रतीक बन गया है।

इस बार भी कार्यक्रम को पूरी तरह से सफल बनाने में पूरा सहयोग रहेगा। शाहजहां सैफी, पूर्व जिला प्रभारी बसपा युवाओं की टीम इस काम में पूरी शिद्दत से जुटेगी। देश की आजादी में मेरठ के योगदान को अमर उजाला ने जिस अंदाज में जनता के सामने रखा है, वे अपने आप में बेमिसाल है। 

अमित शर्मा, जिला प्रभारी बसपा हम भूमिया पुल चौराहा को सजाएंगे। साथ ही राष्ट्रगान के लिए सभी को रुकने का निवेदन करेंगे। महिला टीम के साथ सपा कार्यकर्ता यहां मौजूद रहेंगे। संगीता राहुल, जिलाध्यक्ष सपा महिला सभा लिसाड़ी गेट और एल ब्लाक तिराहा पर हमारी टीम 15 अगस्त की सुबह लोगों को राष्ट्रगान के लिए जागरूक करने के साथ पूरी व्यवस्था संभालेगी।  

आदिल चौधरी, पूर्व महानगर अध्यक्ष सपा शहर के सभी चौराहों पर भाजपा महानगर की तरफ से होर्डिंग लगाने के साथ अभियान के प्रचार को 15 अगस्त से पहले दो बार सौ युवकों की टीम बाइक रैली निकालेगी। कमल दत्त शर्मा, महामंत्री महानगर भाजपा बागपत रोड पर हम लगातार विगत वर्षों से व्यवस्था संभालते रहे हैं।

इस बार भी प्रचार प्रसार और राष्ट्रगान की जिम्मेदारी हमारी रहेगी। पवन मित्तल, उपाध्यक्ष महानगर भाजपा कंकरखेड़ा में मुख्य चौराहे पर शहीदों की तस्वीर के साथ होर्डिंग लगाते हुए राष्ट्रगान की व्यवस्था कार्यकर्ताओं के साथ संभालेंगे। विवेक रस्तोगी, उपाध्यक्ष महानगर भाजपा एनएच-58 पर मां तुझे प्रणाम के प्रचार का जिम्मा रालोद का रहेगा।

यहां पर जगह-जगह होर्डिंग और फ्लैक्स लगाकर हम इस अभियान का प्रचार करेंगे। सुनील रोहटा, रालोद नेता रालोद की तरफ से अभियान का प्रचार गांवों में भी किया जाएगा। जिसके लिए होर्डिंग लगाए जाएंगे। इसके साथ ही शहर के भी चौराहों पर रालोद कार्यकर्ता राष्ट्रगान की व्यवस्था में सहयोग देंगे। 

डॉ. राजकुमार सांगवान, रालोद नेता यह कार्यक्रम जन जन का कार्यक्रम है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता समर्पित होकर इस कार्यक्रम में भागेदारी करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरा सहयोग किया जाएगा। शैलेंद्र गौड़, जिला संयोजक आम आदमी पार्टी कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनय प्रधान, महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा किशनी, धूम सिंह गुर्जर, हरिकिशन वर्मा, अखिल कौशिक, राकेश कुशवाहा, श्याम सुंदर गुप्ता, मासूम असगर, जेपी शर्मा, सैय्यद सलीमुद्दीन शाह, अभिमन्यु त्यागी, रविंद्र सिंह, अरुण कुमार, ऋषभ, नईम राणा, कामेश, संजय कटारिया, चौधरी इस्तकबाल, यासिर सैफी,  और गोलू।  
भाजपा भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, महानगर उपाध्यक्ष पवन मित्तल, ललित नागदेव, विवेक रस्तोगी, महामंत्री कमलदत्त शर्मा, विशाल सारस्वत, जिला महामंत्री हरीश चौधरी हरेंद्र काकरान, मंत्री इंद्रपाल बजरंगी, ओमकार चौधरी, प्रदीप कुमार, अंकित गौतम, संदीप, नीरज निषाद, जितेंद्र कश्यप, शिवम रस्तोगी, शिवम शर्मा, चांद खां, शशीकांत गौतम और रोमी रस्तोगी आदि।

बसपा एमएलसी और पश्चिमी क्षेत्र के प्रभारी अतर सिंह राव, जिलाध्यक्ष सुनील जाटव, शाहजहां सैफी, जिला प्रभारी अमित शर्मा, मंडल कोआर्डिनेटर रविराज, रामकुमार असनावड़े, हसीन यासीन, पूर्व पार्षद जयपाल सिंह, कर्मवीर सिंह गूमी, नवाब सिंह लखवाया, संजय शेरगढ़ी, विपुल चौधरी, ताराचंद जाटव, जयपाल पाल, तेजिंदर सिंह, हेमंत, राकेश, ओमप्रकाश, उदयवीर आदि। 

सपा दर्जा प्राप्त मंत्री चौ. राजपाल सिंह, सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह, महामंत्री मेघराज यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, संगीता राहुल, चेतन्यदेव स्वामी, विनीत वरमानी, विशाल राणा, शरीफ, गगन राणा आदि।  

रालोद जिलाध्यक्ष चौ. यशवीर सिंह, पश्चिमी क्षेत्र के महामंत्री संगठन डॉ. राजकुमार सांगवान, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, सुनील रोहटा, नरेंद्र खजूरी, महानगर अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार, इंद्रपाल सिंह, गौरव जटौली व राजकुमार त्यागी। आप  आम आदमी पार्टी से शैलेंद्र गौड़, राजाराम यादव, मोहम्मद. अजहर मलिक, मोहम्मद. इस्माईल सिद्दकी, चांद खां, आरिफ खान, अंकुश चौधरी, और एसके शर्मा मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed