फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   : Deepak speaks out after being denied permission protest; what he say about the blocking metros and trains?

'हमारा आंदोलन होकर रहेगा': प्रदर्शन की इजाजत न मिलने पर बोले दीपके , मेट्रो और ट्रेन रोके जानें पर क्या कहा?

Fri, 09 Oct 2026 02:02 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 09 Oct 2026 02:02 PM IST
सार

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने और ट्रेनों के रद्द होने पर सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने केंद्र सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि हमारा आंदोलन होकर रहेगा। एसआईआर में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन के लिए दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशन बंद करने के आग्रह पर भी विवाद बढ़ गया है।

विज्ञापन
: Deepak speaks out after being denied permission protest; what he say about the blocking metros and trains?
अभिजीत दीपके, संस्थापक, सीजेपी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध-प्रदर्शन से एक दिन पहले, शुक्रवार को इसके संस्थापक अभिजीत दीपके ने केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि अगर सरकार युवाओं से डरती है, तो उसे पूरे देश को ही बंद कर देना चाहिए। यह बयान 10 अक्तूबर को राष्ट्रीय राजधानी आने-जाने वाली ट्रेनों के रद्द होने के बाद आया है। इसके साथ ही कहा कि हमारा आंदोलन होकर रहेगा। 

विज्ञापन


सीजेपी ने चुनाव आयोग की ओर से मतदाता सूची के 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' (एसआईआर) में भारी गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए, मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़े पैमाने पर प्रदर्शन करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन


'हमारा आंदोलन होकर रहेगा'
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा, 'हमारा आंदोलन होकर रहेगा। जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शन के लिए तय जगह है। अनुच्छेद 19 विरोध करने का मौलिक अधिकार देता है तो, फिर इजाजत लेने की क्या जरूरत है? क्या उन्होंने 13 करोड़ वोट हटाने से पहले इजाजत ली थी? आप चाहते हैं कि हम चुनाव में धांधली करने वालों के खिलाफ आवाज न उठाएं? ऐसा नहीं हो सकता। देश ऐसे नहीं चल सकता। देश को बचाने के लिए हम विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड ने क्या फैसला लिया? 
वहीं, रेलवे बोर्ड ने शुक्रवार को 10 अक्तूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली और हजरत निज़ामुद्दीन स्टेशनों पर पहुंचने वाली कुछ मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया। दिल्ली पुलिस ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) से 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने का आग्रह किया है ताकि विरोध प्रदर्शन में शामिल होने आ सकने वाले युवाओं की आवाजाही को रोका जा सके।

इस घटनाक्रम पर पत्रकारों से बात करते हुए दीपके ने कहा कि जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए सरकार की अनुमति की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि यह प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थान है। दीपके ने कहा, 'अगर आप युवाओं से डरते हैं तो पूरे देश को ही बंद कर दें।' बता दें कि दिल्ली पुलिस ने सीजेपी को भी जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।


'क्या यह उनकी पुश्तैनी संपत्ति है?'
उन्होंने कहा, 'क्या दिल्ली नरेंद्र मोदी या अमित शाह की संपत्ति है? क्या यह उनकी पुश्तैनी संपत्ति है? क्या यह उनकी पैतृक संपत्ति है? एक तरफ तो आप कहते हैं कि विरोध-प्रदर्शन की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है, और दूसरी तरफ आप सारी मेट्रो और रेलवे बंद कर देते हैं, सभी सड़कें ब्लॉक कर देते हैं। तो क्या अब लोगों को परेशानी नहीं होगी?'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed