फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Will not arrest TDP chief Naidu in FiberNet case till Oct 18: AP police to SC

फाइबरनेट केस: 'चंद्रबाबू को 18 अक्तूबर तक नहीं करेंगे गिरफ्तार', आंध्र प्रदेश पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट से कहा

Fri, 13 Oct 2023 04:40 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 13 Oct 2023 04:40 PM IST
सार

FiberNet Case: आंध्र प्रदेश पुलिस ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि वह फाइबरनेट मामले में तेदेपा प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को 18 अक्तूबर तक गिरफ्तार नहीं करेगी, क्योंकि कौशल विकास निगम घोटाले से संबंधित मामला शीर्ष अदालत में लंबित है।

विज्ञापन
Will not arrest TDP chief Naidu in FiberNet case till Oct 18: AP police to SC
तेदेपा प्रमुख चंद्रबाबू नायडू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आंध्र प्रदेश पुलिस ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि वह फाइबरनेट मामले में तेदेपा प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को 18 अक्तूबर तक गिरफ्तार नहीं करेगी, क्योंकि कौशल विकास निगम घोटाले से संबंधित मामला शीर्ष अदालत में लंबित है।

विज्ञापन

आंध्र प्रदेश सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी पेश हुए। उन्होंने न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस और न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी की पीठ को बताया कि राज्य निचली अदालत से मामले में स्टे का अनुरोध करेगा, जहां नायडू को 16 अक्तूबर को पेश किया जाना है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

निचली अदालत ने पेशी वारंट जारी किया है और राज्य पुलिस से नायडू को 16 अक्तूबर को पेश करने को कहा है। पीठ ने नायडू की उस नई याचिका पर राज्य सरकार को नोटिस जारी किया, जिसमें आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने उच्च न्यायालय के नौ अक्तूबर के आदेश को चुनौती दी है। उच्च न्यायालय ने फाइबरनेट मामले में उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।
 

विज्ञापन

नायडू ने अपनी याचिका में कहा है कि उन्हें 16 अक्तूबर को अदालत में पेश किए जाने के बाद गिरफ्तारी की संभावना है। फाइबरनेट मामला एपी फाइबरनेट परियोजना के पहले चरण के तहत एक पसंदीदा कंपनी को 330 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर आवंटित करने में कथित टेंडर हेरफेर से जुड़ा है। 

आंध्र प्रदेश पुलिस के आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने टेंडर देने से लेकर काम पूरा करने तक परियोजना में अनियमितताओं का आरोप लगाया है, जिससे सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed