फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Will Mulayam campaign for SP? Ram Gopal says it is ‘immaterial’

मुलायम के प्रचार करने के सवाल पर बोले रामगोपाल, ये मायने नहीं रखता

Tue, 31 Jan 2017 02:08 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 31 Jan 2017 02:08 PM IST
विज्ञापन
Will Mulayam campaign for SP? Ram Gopal says it is ‘immaterial’
रामगोपाल यादव - फोटो : self

यूपी में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में गठबंधन होने के बाद अब ये चर्चा जोरों पर है कि मुलायम सिंह यादव पार्टी या गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे या नहीं ? क्योंकि मुलायम ने  कांग्रेस और सपा के गठबंधन को गैरजरूरी बताते हुए कहा था कि वे इसके पक्ष में चुनाव प्रचार नहीं करेंगे।

विज्ञापन


मंगलवार को संसद परिसर में पार्टी नेता रामगोपाल यादव से पत्रकारों ने सवाल पूछा, क्या मुलायम सिंह यादव पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे ? जवाब में रामगोपाल ने कहा कि कौन प्रचार करता है, कौन नहीं करता है, ये मायने नहीं रखता है।
विज्ञापन

 


उधर अखिलेश यादव की अपनों से लड़ाई फिलहाल खत्म होती नजर नहीं आ रही। चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और चुनाव चिह्न की लड़ाई में तो अखिलेश बखूबी पास हो गए, पर असल परीक्षा तो अब होनी है।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश को विरोधियों की चुनौतियों के साथ ही ‘अपनों’ से भी जूझना होगा। अखिलेश-राहुल गांधी के साझा रोड शो वाले दिन ही पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने गठबंधन का विरोध और चुनाव प्रचार से अलग रहने की बात कहकर इसके साफ संकेत दे दिए हैं।


सपा की चुनौती मुलायम के गृह जनपद इटावा से ही शुरू हो गई है। यहां ‘मुलायम के लोग’ अलग दफ्तर चला रहे हैं, तो फिरोजाबाद, एटा में मुलायम के नजदीकी विधायक बागी होकर मैदान में हैं। सपा ने इटावा के विधायक रघुराज सिंह शाक्य का टिकट काट दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed