{"_id":"578025f74f1c1b291e7fa0ea","slug":"wifi-facility-will-be-soon-available-at-pilgrimage-spots","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक स्थलों पर भगवान के दर्शनों के साथ मिलेगी वाईफाई की सुविधा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
धार्मिक स्थलों पर भगवान के दर्शनों के साथ मिलेगी वाईफाई की सुविधा
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा
Updated Sat, 09 Jul 2016 03:45 AM IST
विज्ञापन
मंदिर
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रज में आस्था के प्रमुख केंद्रों पर वाईफाई इंटरनेट की सुविधा शुरू की जाएगी। फिलहाल इसके लिए गोवर्धन, मथुरा, वृंदावन, बरसाना और नंदगांव का चयन किया गया है। योजना का प्रेजेंटेशन संस्कृति मंत्रालय में दिया जा चुका है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से श्रीकृष्ण सर्किट विकसित कर रही है। इसमें भगवान श्रीकृष्ण की लीला, जन्मस्थली और क्रीड़ा स्थलियों इस प्रकार विकसित किया जाएगा जिससे वे अधिक से अधिक श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर सकें।
विज्ञापन
इन स्थानों पर श्रद्धालुओं को कई सुविधाएं प्रदान करने की भी योजना है। जिसमें प्रमुख केंद्रों पर वाईफाई सुविधा उपलब्ध कराना भी शामिल है।
किन-किन जगहों पर लगेगा वाईफाई
मंदिर
- फोटो : Getty
जिला पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव ने बताया पर्यटन विभाग की ओर से तैयार की गई प्रेजेंटेशन में मथुरा-वृंदावन, नंदगांव, बरसाना और गोवर्धन में वाईफाई इंटरनेट की सुविधा देने का प्रस्ताव है। इसके अलावा इस योजना में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह टॉयलेट, पीने के पानी का भी बेहतर इंतजाम किया जाएगा।
प्रमुख केंद्रों आने वाले श्रद्धालु
स्थल का नाम श्रद्धालुओं की संख्या
- मथुरा 66,2600
- वृंदावन 1,26,00,000
- गोवर्धन 1,20,50,000
- बरसाना 33,10,500
- नंदगांव 18,90,000
(पर्यटन विभाग द्वारा वर्ष 2015 में मथुरा जिले में आने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा)
प्रमुख केंद्रों आने वाले श्रद्धालु
स्थल का नाम श्रद्धालुओं की संख्या
- मथुरा 66,2600
- वृंदावन 1,26,00,000
- गोवर्धन 1,20,50,000
- बरसाना 33,10,500
- नंदगांव 18,90,000
(पर्यटन विभाग द्वारा वर्ष 2015 में मथुरा जिले में आने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा)