महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की पत्नी ने पीएम मोदी को बताया 'राष्ट्रपिता', ट्विटर पर जमकर हुईं ट्रोल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। भारतीय जनता पार्टी के नेता-कार्यकर्ताओं समेत पूरे देश में नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर उत्साह रहा। नेता-कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया। लेकिन, यही उत्साह कुछ लोगों को भारी भी पड़ा है। इसी अति उत्साह की शिकार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस हो गईं।
अमृता ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिन की बधाई दी, लेकिन इसी में वह पीएम मोदी को राष्ट्रपिता बता दिया। उन्होंने लिखा, 'हमारे देश के पिता नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बहुत बधाई, जिन्होंने समाज के विकास के लिए हमें लगातार काम करने के लिए हमें प्रेरणा दी।' इस ट्वीट के बाद अमृता लगातार ट्विटर पर ट्रोल हो रही हैं।
इस ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया विपक्षी दलों और भाजपा आलोचकों ने अमृता को आड़े हाथों लिया और इसे जी हुजूरी का सबसे बड़ा उदाहरण करार दिया। वहीं, कई लोगों ने कहा कि महात्मा गांधी के स्थान पर नरेंद्र मोदी को राष्ट्रपिता बताना शर्मनाक है। आइए देखते हैं अमृता के इस ट्वीट पर कैसी प्रतिक्रियाएं आईं।
Highly shameful of a CM 's wife to put Modi in the place of our Mahatma Gandhi ji
— RiA (@RiaRevealed) September 17, 2019
Father of nation is Mahatma Gandhi and now this father of country is new🤔🤔 When did PM Modi become father of country and how?? what betterment of society really happened now with unemployment rising like never before and with economy facing slowdown🤔https://t.co/jLIW79vTYR
— Vidya (@Vidyaraj51) September 17, 2019
2 October Shifted To 17th September In New India ..
— Niraj Bhatia (@bhatia_niraj23) September 17, 2019
Pic 1: Father of Nation
— Riaz Ahmed (@karmariaz) September 17, 2019
Pic 2: Father of Delusion pic.twitter.com/JOlreRqPBG