फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Wife and mother of Kulbhushan Jadhav meet him at Pakistan for the help of Indian diplomat JP Singh 

पाक में मौजूद इस भारतीय अधिकारी की वजह से कुलभूषण से मिल सका उनका परिवार

Mon, 25 Dec 2017 06:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Mon, 25 Dec 2017 06:27 PM IST
विज्ञापन
Wife and mother of Kulbhushan Jadhav meet him at Pakistan for the help of Indian diplomat JP Singh 
JP Singh

पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जाधव की गिरफ्तारी के 21 माह बाद सोमवार (25 दिसंबर) को उनकी मुलाकात मां और पत्नी से संभव हो सकी, तमाम अवरोधों के बीच इस मुलाकात को संभव कराने में पाक में मौजूद एक भारतीय अधिकारी ने बड़ी भूमिका निभाई।

विज्ञापन


इस मुलाकात का काफी हद तक श्रेय पाकिस्तान में मौजूद भारतीय उच्चायुक्त जेपी सिंह को जाता हैं। यही वो शख्स हैं जो गिरफ्तारी के बाद से लगातार जाधव को उनके परिवार से मिलवाने के लिए प्रयास करते रहे। सोमवार को जब कुलभूषण से उनकी मां और पत्नी की मुलाकात हुई उस समय भी जेपी सिंह उनके साथ थे। जानकारी के अनुसार इस दौरान उनके बीच लगभग 30 मिनट की बातचीत चली।

विज्ञापन


मुलाकात के दौरान मां और पत्नी शीशे के एक तरफ थे और कुलभूषण दूसरी तरफ। उनके बीच बात करने के लिए टेलीफोन था। मुलाकात के बाद पाक ने कुलभूषण का एक वीडियो जारी किया गया जिसमें उन्होंने परिवार से मिलवाने के लिए पाकिस्तान सरकार को धन्यवाद कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें- पाक में कुलभूषण से मिलीं मां और पत्नी, सामने आई मुलाकात की पहली तस्वीर

खास बात ये है कि पाकिस्तान में मौजूद भारतीय विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारी जेपी सिंह खासे सक्रिय रहते हैं, हालांकि उनकी यह सक्रियता पाकिस्तान को रास नहीं आती और वो कई बार उन्हें चेतावनी जारी कर दबाव बनाने का प्रयास कर चुका है। कुलभूषण के मुद्दे पर भी जेपी सिंह काफी सक्रिय रहे हैं, भारत की ओर से इस मुद्दे पर वह मजबूत पक्ष रखते रहे हैं।

ये भी पढ़ें- कुलभूषणः जब बेटे को सामने पाकर भी छूने को तरस गई मां, देखिए तस्वीरें

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed