फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुलभूषणः जब बेटे को सामने पाकर भी छूने को तरस गई मां, देखिए तस्वीरें

Mon, 25 Dec 2017 04:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Mon, 25 Dec 2017 04:08 PM IST
विज्ञापन
Wife and mother of Kulbhushan Jadhav meet him at Pakistan Foreign Affairs Ministry
kulbhushan jadhav

पाकिस्तान जेल में बंद भारतीय कैदी कुलभूषण जाधव और उनके परिवार के लिए सही में आज ‘बड़ा दिन’ है। जानकारी के मुताबिक सोमवार (25 दिसंबर) को जाधव से उनकी पत्नी और मां ने इस्लामाबाद विदेश मंत्रालय में मुलाकात की है। इस दौरान उनके बीच लगभग 30 मिनट तक बातचीत हुई। लेकिन इस मुलाकात के बाद भी मां बेटे के बीच कुछ अधूरा रह गया।

Wife and mother of Kulbhushan Jadhav meet him at Pakistan Foreign Affairs Ministry
Kulbhushan Jadhav - फोटो : Dawn
वो था मां बेटे के आमने सामने होने के बाद भी एक दूसरे से न मिल पाना, न मां अपने बेटे को छू सकती थी और न बेटा मां को गले लगा सकता था। दरअसल, लंबे इंतजार के बाद बंद कमरे में शीशे के आर-पार से कुलभूषण जाधव और उनके परिवार की मुलाकात संभव हो सकी। हालांकि इस दौरान मां और पत्नी शीशे के इस तरफ थे और कुलभूषण दूसरी तरफ थे। उनके बीच बात करने के लिए टेलीफोन था। 


 
Wife and mother of Kulbhushan Jadhav meet him at Pakistan Foreign Affairs Ministry
kulbhushan jadhav
मुलाकात के दौरान कुलभूषण और उनके परिवार के बीच शीशे की दीवार थी। पाक मीडिया के मुताबिक कुलभूषण जाधव को राजनयिक मदद नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Wife and mother of Kulbhushan Jadhav meet him at Pakistan Foreign Affairs Ministry
kulbhushan jadhav
वहीं इस मुलाकात के दौरान पाकिस्तान की ओर से सुरक्षा के जबर्दस्त प्रबंध किए गए थे। पाकिस्तानी रेंजर्स और एंटी टेररिस्ट स्कवायड, शॉर्प शूटर्स की तैनाती की गई है। संबंधित क्षेत्र में किसी प्रकार के वाहन को घुसने की अनुमति नहीं दी गई है। इस मुलाकात के दौरान भारतीय राजनयिक जेपी सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Wife and mother of Kulbhushan Jadhav meet him at Pakistan Foreign Affairs Ministry
kulbhushan jadhav
बता दें कि पाकिस्तानी विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने शनिवार की रात को ट्वीट कर कहा था कि भारत ने हमें बताया है कि कमांडर जाधव की मां और पत्नी 25 दिसंबर को एक वाणिज्यिक उड़ान से यहां पहुंचेंगे और उसी दिन लौट जाएंगे। इस मुलाकात के दौरान इस्लामाबाद में भारतीय उप उच्चायुक्त जेपी सिंह भी जाधव की पत्नी और मां के साथ मौजूद रहे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed