फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Today for kulbhushan jadhav and his family big day

कुलभूषण से मिलीं मां और पत्नी, पाक ने वीडियो जारी कर जताया 'एहसान'

Mon, 25 Dec 2017 10:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 25 Dec 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
Today for kulbhushan jadhav and his family big day
kulbhushan jadhav
पाकिस्तान जेल में बंद भारतीय कैदी कुलभूषण जाधव और उनके परिवार के बीच सोमवार को मुलाकात संभव हुई। पाक अधिकारी के मुताबिक जाधव से उनकी पत्नी और मां ने विदेश मंत्रालय में मुलाकात की है। उनके बीच लगभग 30 मिनट बातचीत चली। हालांकि इस दौरान दोनों पक्षों के बीच एक शीशे की दीवार मौजूद रही, जिसके आर पार ही मां और पत्नी कुलभूषण को देख सकीं। जबकि बातचीत के लिए इंटरकॉम की मदद ली गई। गौरतलब है कि पाकिस्तान के संस्‍थापक मोहम्मद अली जिन्ना की सालगिरह भी है, इसीलिए पाकिस्तान ने इस मुलाकात को सद्भावना मुलाकात का नाम दिया है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मुलाकात के बाद पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की ओर से एक प्रेस कान्फ्रेंस की गई, जिसमें कुलभूषण जाधव की एक वीडियो दिखाई गई। वीडियो में जाधव इस मुलाकात के लिए पाक अधिकारियों का धन्यवाद कहते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान शीशे के पार मुलाकात पर पाक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने जवाब दिया कि सुरक्षा कारणों से ऐसा किया गया था।और इस संबंध में हमने उन्हें पहले ही बता दिया था कि सुरक्षा कारणों से आपकी मुलाकात कुछ बैरियर के बीच ही होगी। 

 


 

पाक मीडिया के मुताबिक कुलभूषण जाधव को राजनयिक मदद नहीं दी जा रही है। पाकिस्तानी रेंजर्स और एंटी टेररिस्ट स्कवायड, शॉर्प शूटर्स की तैनाती की गई है। संबंधित क्षेत्र में किसी प्रकार के वाहन को घुसने की अनुमति नहीं दी गई है।
 

   

20 दिसंबर को पाक ने जारी किया था वीजा

Today for kulbhushan jadhav and his family big day
कुलभूषण जाधव - फोटो : PTI
बता दें कि पाकिस्तानी विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने शनिवार की रात को ट्वीट कर कहा था कि भारत ने हमें बताया है कि कमांडर जाधव की मां और पत्नी 25 दिसंबर को एक वाणिज्यिक उड़ान से यहां पहुंचेंगे और उसी दिन लौट जाएंगे। इस मुलाकात के दौरान इस्लामाबाद में भारतीय उप उच्चायुक्त जेपी सिंह भी जाधव की पत्नी और मां के साथ मौजूद रहे। 

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने जासूसी और आतंकवाद संबंधी आरोपों के तहत अप्रैल में 47 वर्षीय जाधव को मौत की सजा सुनाई थी। इसके खिलाफ मई में भारत ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का रुख किया था। भारत की याचिका पर अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने अपना अंतिम फैसला सुनाए जाने तक सजा की तामील पर रोक लगा दी थी।

पढ़ें- जाधव के लिए तालिबान-ISI के बीच हुई करोड़ों डॉलर की सौदेबाजी

पाकिस्तान ने गत 20 दिसंबर को जाधव की पत्नी और मां को इस्लामाबाद के दौरे के लिए वीजा जारी किया था। इससे पहले ऐसी खबरें थी कि पाकिस्तान से भारत से जाधव के परिवार की योजना के बारे में जल्द से जल्द जानकारी देने को कहा है क्योंकि ऐसा नहीं करने पर मुलाकात की व्यवस्था मुश्किल हो जाएगी।

इंसानियत के नाते मिलने की इजाजत देने की कही बात

फैसल ने एक अन्य बयान में कहा था कि जाधव को मां और पत्नी से मिलने की इजाजत दो वजहों से दी गई है। पहली, इस्लामिक परंपरा जबकि दूसरी इंसानियत के नाते। हालांकि पूर्व में भारत ने जाधव के लिए काउंसलर एक्सेस की मांग की थी। लेकिन पाक ने इसे यह कहते हुए ठुकरा दिया था कि जाधव कथित तौर पर जासूस है और ऐसे मामलों में उसे यह सुविधा नहीं दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed